Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की झुर्रियां मिटाकर त्वचा को टाइट करता है नींबू का ऐसा प्रयोग, जानिए और किन-किन चीजों में फायदेमंद है नींबू का रस

हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। कई चीजों का इस्तेमाल तो शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है। इन्हीं चीजों में से एक है नींबू।

चेहरे की झुर्रियां मिटाकर त्वचा को टाइट करता है नींबू का ऐसा प्रयोग, जानिए और किन-किन चीजों में फायदेमंद है नींबू का रस

Written by Atul Modi |Published : April 13, 2023 5:10 PM IST

औषधीय गुणों से भरपूर नींबू त्वचा से जुड़ी समस्याओं खासकर झुर्रियों को ठीक करने से लेकर सेहत तक के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। आयुर्वेद में नींबू को काफी महत्वपूर्ण फलों में से एक माना गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नींबू रोग नाशक और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फलों में से एक है। घरेलू उपचार और दवा के तौर पर नींबू का इस्तेमाल आयुर्वेद में बरसों से किया जा रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर वैसे तो नींबू के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन क्या आपको नींबू या नींबू के रस का सही और स्वस्थ्य इस्तेमाल करने की जानकारी है? अगर नहीं तो चलिए आपको इसके हेल्दी इस्तेमाल के बारे में बताते हैं।

नींबू के स्वास्थ्य लाभ - (Health Benefits of Lemon In Hindi)

चेहरे की झुर्रियों को मिटाता है नींबू

नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है। जिसे एस्कार्बिक एसिड भी कहा जाता है। जिसे आपका शरीर नहीं बना सकता। इसलिए आपको इसे भोजन से कन्जूम करना करना पड़ता है। यह कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो स्किन को जंवा रखता है। उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियों को नींबू में मौजूद विटामिन और पोषण से कंट्रोल कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स

नींबू और नींबू के रस में विटामिन सी, फेनोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है। ये सुपर हीरो एक ऐसी टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें एंटी-ऑक्सीडेंट कहा जाता है। जो बाहरी हानिकारक कणों से लड़ने का काम करते हैं। क्योंकि यही कण आगे चलकर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को जन्म देते हैं।

Also Read

More News

बच्चे की ग्रोथ में करे मदद

नींबू में फोलेट नाम का विटामिन बी की मात्रा होती है। जो छोटे बच्चों को गर्भ में बनने में मदद करता है। कोशिकाएं इसका इस्तेमाल ज्यादा कोशिकाएं बनाने के लिए विभाजित करने के लिए करती हैं। यह बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए भी काफी मददगार होते हैं।

बैड बैक्टीरिया करें खत्म

नींबू की हाई एसिड क्वालिटी साल्मोनेला बैक्टीरिया को मरने में मदद करता है। यह आपके खाने, कटिंग बोर्ड या किचन काउन्टर पर मौजूद हो सकते हैं। इसके साथ ही बाथरूम को इस बैक्टीरिया से दूर रखने के लिए आधा सिरका, आधा नींबू का रस लगभग 15 मिनट के लिए उस जगह पर लगाएं। इससे कुछ मिनटों में ज्यादातर बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

लोवर ब्लड प्रेशर के लिए

नींबू या नींबू का रस और उसका छिलका दोनों ही आपके काम आ सकते हैं। टहलने जाने से पहले और बाद में अपने इसे सादे पानी में निचोड़े। इससे आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाएं या अन्य दवाओं का सेवन करते हैं, तो अपने डॉक्टर जरुर सलाह लें।

खाने में जोड़े फ्लेवर

आप नींबू के रस को या तो पानी में निचोड़ें या फिर फिश की किसी डिश में। यह एक चटपटा साइट्रस ट्रीट आपको अन्य साइट्रस फलों की तरह ही विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नींबू और नींबू का रस ना सिर्फ किसी डिश का स्वाद बढ़ाने का काम कर सकते हैं, बल्कि इसके हेल्दी इस्तेमाल आपके रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान कर सकते हैं।

About the Author

... Read More