Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के रोगी रोज करें बस एक नींबू का सेवन, दूर रहेंगी ये 5 परेशानियां

Lemons for Diabetes: नींबू में कई ऐसी चीजें होती हैं जो कि डायबिटीज के मरीजों को कई समस्याओं से बचा सकता है। जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा आदि।

डायबिटीज के रोगी रोज करें बस एक नींबू का सेवन, दूर रहेंगी ये 5 परेशानियां

Written by Pallavi |Published : October 5, 2022 1:23 PM IST

Lemon benefits for diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करें तो आप कई दूसरी बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसा इसलिए कि ये शरीर को दीमक के जैसा खाने लगती है और एक के बाद एक बीमारी देती है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो कि ब्लड शुगर को संतुलित रखे। ऐसी एक चीज है नींबू। नींबू विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम सहित कई गुणों की खान है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी है जो कि शरीर की कई समस्याओं में कारगर तरीके से काम कर सकता है। लेकिन, डायबिटीज में बस पूरे दिन में 1 नींबू का सेवन (lemon benefits in hindi) आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में नींबू के सेवन से दूर रहेंगी ये 5 परेशानियां-Lemons for Diabetes in hindi

1. हाई शुगर लेवल

नींबू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो कि डायबिटीज के मरीजों में शुगर स्पाइक को कंट्रोल करता है। यानी कि ये शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स पेंनक्रियाज के सेल्स को एक्टिव करने और शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इस तरह ये शुगर पचाने में मददगार है और शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

2. लिवर और किडनी की परेशानियां

लिवर और किडनी की बीमारी में नींबू काफी कारगर तरीके से काम करता है। ये इन दोनों के लिए डिटॉक्सीफाई एजेंट के रूप में काम करता है और दोनों के काम काज को तेज करता है। इस वजह से डायबिटीज के मरीजों में ये दोनों ही चीजें हेल्दी रहती हैं।

Also Read

More News

3. हाई कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल कम करने में नींबू एक प्रभावी भूमिका निभा सकती है। दरअसल, इसका एस्कॉर्बिक एसिड और विटामिन सी फैट पिघलाने में मददगार है। यानी कि अगर आप कुछ फैटी फूड्स भी खाते हैं और नींबू का सेवन करते हैं, तो ये फैट पिघलाने में मदद करेगी। इससे आपके ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहेंगे, ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और आपको दिल की बीमारी नहीं होगी।

4. कमजोर इम्यून सिस्टम

नींबू आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद है। नींबू में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इम्यून सेल्स को मजबूत करने और इसको बढ़ावा देने में मददगार हैं। साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि संक्रामक बीमारियों से बचाने में मददगार है। तो, डाबिटीज के मरीज जो आसानी से किसी संक्रामक बीमारी के शिकार हो सकते हैं, वो नींबू के सेवन से अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।

5. डायबिटीज में कब्ज की समस्या

डायबिटीज में कब्ज की समस्याअक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में नींबू का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर होता है जो कि मेटाबोलिज्म और बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। इस तरह ये कब्ज की समस्या को दूर करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो, डायबिटीज के मरीज रोजाना पूरे दिन में 1 नींबू का सेवन जरूर करें। इसे चाहे आप अचार के रूप में खाएं, दाल में मिला कर खाएं, चावल में डाल कर खाएं या फिर सलाद या चटनी में खाएं। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि हर बार खाने के बाद 1 गिलास पानी में नींबू का रस मिला कर खाएं।

About the Author

... Read More