लेमन-बाम का पौधा डायबिटीज और थायराइड को करता है दूर

आयुर्वेद में इसे जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेमन बाम की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 28, 2018 3:14 AM IST

लेमन बाम का उपयोग आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है, इसकी पत्तियों अनेक गुण होते हैं। लोग इसे नींबू बाम के नाम से भी जानते हैं। इसमें पाये जाने वाले विटामिन और मिनरल्स हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कॉपर, मैग्नीज और कई मिनरल्स पाये जाते हैं। यह थायराइड और डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आपने कभी इसका सेवन किया है ? अगर नहीं किया है तो आज ही इसके बारे में पूरी जानकारी लें।

एक शोध के अनुसार लेमन-बाम के रस का सेवन करने से डायबिटीज रोगियों के शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। जो लोग डायबिटीज के रोगी नहीं है अगर वो सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का लेवन नियंत्रित रहता है। इसे उपयोग करने के लिए इसके पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें और पानी में मिलाकर शरबत की तरह पीना चाहिए। अगर आप डायबिटीज की कोई दवा ले रहें हैं तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज करना है कंट्रोल तो ”करी पत्ते” का ऐसे करें सेवन।

लेमन-बाम एक ही मर्ज के लिए फायदेमंद नहीं है अगर इसका सेवन किया जाय तो थायराइड भी कंट्रोल में रहता है। लेमन-बाम में पर्याप्त मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेमन-बाम में एंटीसेप्टिक गुण भी होता है जो शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाता है। इसके सेवन से सामन्य इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। लेमन-बाम के सेवन से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल का निर्माण होता है जो रोगों से लड़ने में मददगार होती हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या आपका भी होता है पीरियड्स मिस ? जानें ये 5 कारण।

आयुर्वेद के अनुसार लेमन-बाम का सेवन खान-पान में करने से इंसान हमेशा स्वस्थ्य व मजबूत रहता है। जो लोग रोजाना के फूड में इसका इस्तेमाल करते हैं उनको डायबिटीज व थायराइड की समस्या नहीं होती है। लेमन-बाम एक तरह के खान-पान का हिस्सा है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन लाभदायक होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source