कितने घंटे बाद रखा हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए? बासी खाना खाने के शौकीन जान लें ये जरूरी नियम, तभी रहेंगे तंदरुस्त

leftover foods eating rules in hindi : अगर आप बासी खाना खाने के शौकीन हैं तो इतने समय के बीच जरूर भोजन कर लें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 1, 2021 3:46 PM IST

Leftover foods eating rules in hindi : हमारे धर्मशास्त्रों में बासी भोजन को हमेशा से वर्जित माना गया है, अगर हिंदी भाषा में कहें तो न खाने योग्य लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग बासी खाना ही पसंद करते हैं। आयुर्वेद से लेकर डाक्टर भी हमें ताजा खाना खाने की ही सलाह देते हैं। लोगों को मानना है कि रोटी 8-10 घंटे तक खराब नहीं होती, इसलिए इसे फेंकने के बजाए खाना ही ठीक रहता है उसके बाद वह बासी मानी जाती है लेकिन गर्मियों में आमतौर पर खाना बनने के 4-5 घंटे बाद खराब होता है और खराब भोजन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। इस लेख में हम आपको बासी खाना खाने से जुड़े कुछ जरूरी नियम बता रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

भूलकर भी न दोबारा गर्म करें भोजन

आयुर्वेद की मानें तो गर्मियों में मनुष्य की पाचन क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण बासी भोजन को दोबारा गर्म करने से हमारी सेहत को अधिक नुकसान पहुंचाता है। आपको बता दें कि पकी हुई सब्जी या दाल को जितनी बार गर्म किया जाता है वह उतनी ही अधिक खराब होती जाती है। बार-बार गर्म करने से सब्जी या दाल की पोषक क्षमता नष्ट होती जाती है। इसलिए बासी भोजन ठंडा ही उपयोग करें।

बासी खाना खाएं तो ये बातें न भूलें

1-इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है कि बासी भोजन की भी एक समय-सीमा है और उसके बाद उसे खाना बीमारियों को न्यौता देना है। बात करें पके हुए चावलों की तो 8-10 घंटे में ही इसका दोबारा प्रयोग कर लें। गौरतलब हो कि अधिक समय तक चावलों को रखने से उसमें कीण्वन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और एक दिन से अधिक समय तक रखने पर इसमें से अल्कोहल बनना शुरू हो जाता है। आपने पूर्वोत्तर और झारखंड जैसे इलाकों में पके हुए चावलों से बनी देसी शराब को देखा होगा।

2- भले ही फ्रिज, बासी भोजन को सुरक्षित रखने का एक स्थान हो लेकिन इस भोजन में न्यूट्रिएंट्स वैल्यू जीरो हो जाती है। इसलिए खाना न खाना एक बराबर है। इसका अर्थ ये निकलता है कि आपको फ्रिज में कोई भी चीज 7-8 घंटे से अधिक नहीं रखनी चाहिए।

3-बासी भोजन को सीधे फ्रिज से निकालने के बाद दोबारा गर्म न करें। आपको खाना ही है तो फ्रिज में रखे भोजन को खाने से करीब एक घंटे पहले निकाल दें।

4-बासी रोटी और सब्जियों तथा दालों को भी कम से कम बार गर्म करें।

5-बासी रोटी या फिर चावल को दूध में पका कर खाया जा सकता है। आप रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े में टोड़ लें और उसे दूध में डाल कर उबाल लें। चूआप इसमें गुड़ और थोड़ी सी इलायची भी डाल सकते हैं।

6-इसके अलावा आप बासी चावलों को दही में मिला कर भी खा सकते हैं। दही में मिले बासी चावल काफी सुपाच्य हो जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.