पत्ता गोभी कैंसर के खतरे को कम करता है, जानें इसके 4 फायदे

हाल ही में हुए एक शोध में यह बात कही गयी की विटामिन बी 6 का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 24, 2018 1:20 PM IST

दुनिया भर में जब तरह-तरह के कैंसर सामने आ रहे हैं तो वहीं बेहतर लाइफ स्टाइल वाले लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। वैसे तो कैंसर किस वजह से होता है इसका कोई ठोस कारण नहीं पता कर सका है विज्ञान लेकिन तंबाकू और एल्कोहल की वजह से भी कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है इसे हम सभी जानते हैं। लाइफ स्टाइल अगर बेहतर हो और डायट संतुलित हो तो इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।

संतुलित डायट में कुछ सब्जियों को अगर हम शामिल करें तो कैंसर का खतरा कम हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात कही गयी की विटामिन बी 6 का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। पत्ता गोभी इस लिहाज से सबसे बेहतर सब्जी हो सकती है। क्योंकि पत्ता गोभी में ऐसा बहुत कुछ है जो कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।

विटामिन से भरपूर 

पत्ता गोभी में बहुत कम कैलोरी के साथ ढ़ेर सारे विटामिन पाये जाते हैं जो शरीर के वजन को भी कम करने में मददगार होती है। पत्ता गोभी में विटामिन बी 5, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 1 की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। ये विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने में मददगार होती है।

Vitamin-B-6

जवां स्किन के लिये 

स्किन के लिए पत्ता गोभी बहुत ही फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और आयरन शरीर के ब्लड प्रेशर और सेल दोनों को संतुलित करने में मददगार होते हैं। पत्ता गोभी का रोजाना सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी भी दूर होती है। पत्ता गोभी में विटामिन के भी पाया जाता है जो अल्जाइमर और तंत्रिका रोगों से बचाता है।

हार्ट के लिए है फायदेमंद 

पत्ता गोभी के तत्व हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें पाये जाने वाले पोलिफेनोल ह्रदय रोग के खतरे से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर कम करता है और यह हृदय रोग की संभावना कम करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते है। पत्ता गोभी में मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होती है।

पाचन तंत्र को करती है बेहतर 

पत्ता गोभी से प्रचुर मात्रा में मिलने वाला फाइबर और पानी कब्ज मिटाता है पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पत्ता गोभी के नियमित उपयोग से आँतों के कैंसर में कमी होना पाया गया है। यह पेट ठीक करता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है। इससे पेट के अल्सर में भी फायदा होता है। कुछ लोगों को कच्ची पत्ता गोभी खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। कम मात्रा में और पका कर खाने से यह दिक़्क़त नहीं होती।

कैसें करें सेवन 

खाने में इसका कई तरीकों से प्रयोग किया जा सकता है। कच्चा सलाद के रूप में या पकाकर सब्जी के रूप में। इसके अलावा इसका उपयोग पराठे में बी लोग करते हैं। आजकल को युवा लोगों की पसंद की जाने वाली डिश मोमोज या चाउमीन में भी इसका उपयोग होता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source