लहसुन और शहद साथ में खाने से कौन-सी बीमारियां सही होती हैं? कितने दिन तक खाने से मिलता है फायदा

Garlic Honey Benefits in Hindi: लहसुन और शहद, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको इन दोनों का सेवन जरूर करना चाहिए। आप लहसुन और शहद का सेवन साथ में भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 14, 2025 12:31 PM IST

Lahsun aur Shahad Khane ke Fayde: सर्दियों में लहसुन और शहद का खूब सेवन किया जाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। लहसुन खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। वहीं, शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वैसे तो अक्सर लोग लहसुन और शहद का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। आप लहसुन और शहद को साथ में भी खा सकते हैं। लहसुन और शहद साथ में खाने से कई फायदे (Health Benefits of Eating Garlic Honey Together) मिलते हैं। लहसुन और शहद साथ में खाने से कई बीमारियां भी ठीक होती हैं।

लहसुन और शहद साथ में खाने से कौन-सी बीमारियां ठीक होती हैं?

1. सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात दिलाए

लहसुन और शहद साथ में खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान रहते हैं। ऐसे में लहसुन के साथ शहद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप रोज सुबह लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं। दरअसल, लहसुन और शहद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे मौसमी बीमारियां ठीक होती हैं।

2. कब्ज और अपच से राहत दिलाए

सर्दियों में ज्यादातर लोग कब्ज और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अपच, कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए आप लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं। लहसुन और शहद, दोनों ही पाचन के लिए काफी अच्छे होते हैं। अगर आप इन दोनों का साथ में सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र दुरुस्त बनता है। लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।

3. पेट के कीड़ों से बचाए

कई लोगों के पेट में कीड़े होते हैं। पेट में कीड़े कई कारणों से हो सकते हैं। जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं, उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेरे रखती हैं। लहसुन और शहद का मिश्रण पेट के कीड़ों से बचाने में मदद करता है। लहसुन में एलिसीन नामक तत्व होता है, जो पेट के कीड़ों से बचाता है। अगर आपके पेट में कीड़े हैं, तो आप लहसुन और शहद का एक साथ सेवन कर सकते हैं।

4. इंफेक्शन से राहत दिलाए

लहसुन और शहद, दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होते हैं। इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप लहसुन और शहद को साथ में ले सकते हैं। लहसुन और शहद को एक साथ खाने से इंफेक्शन के लक्षणों से राहत मिलती है।

लहसुन और शहद को साथ में कैसे खाएं?- How to Eat Garlic Honey in Hindi

आप रोज सुबह खाली पेट लहसुनऔर शहद का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच शहद लें। इसमें 3-4 कलियां लहसुन की भिगोकर रख दें। 10 मिनट बाद लहसुन को अच्छी तरह चबाकर खा लें। रोजाना लहसुन और शहद (Lahsun or Shahad) साथ में खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

लहसुन और शहद का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए?

आप लहसुन और शहद का सेवन रोजाना कर सकते हैं। आप 10-15 दिनों तक लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं। फिर कुछ दिनों तक इनका सेवन न करें। इसके बाद आप इनका सेवन फिर शुरू कर सकते हैं। हालांकि, लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करना चाहिए।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source