Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लहसुन और प्याज का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह करें सेवन

Benefits of Drinking Garlic Onion Water in Hindi: लहसुन और प्याज दोनों सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन और प्याज, खाने में पोषक तत्व भी बढ़ाते हैं।

लहसुन और प्याज का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह करें सेवन

Written by Anju Rawat |Updated : February 13, 2025 1:00 PM IST

Lahsun aur Pyaz ka Pani Peene se Kya Hota Hai: लहसुन और प्याज का उपयोग खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अधिकतर लोग ही प्याज और लहसुन का सेवन खाने में करते हैं। लेकिन, कुछ लोग लहसुन की कलिया खाना भी पसंद करते हैं। आप चाहें तो लहसुन और प्याज का पानी भी पी सकते हैं। लहसुन और प्याज, दोनों ही विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इन दोनों को पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। आइए, जानते हैं कि लहसुन और प्याज का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

लहसुन और प्याज का पानी पीने के फायदे- Garlic Onion Water Benefits in Hindi

1. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए लहसुन और प्याज का पानी बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन और प्याज का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। लहसुन और प्याज में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददकरते हैं। डायबिटीज होने पर आप कुछ दिनों तक लगातार इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन और प्याज का पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर को मजबूती मिलती है। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही, मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।

Also Read

More News

3. पाचन को दुरुस्त रखे

लहसुन और प्याज का पानी पाचन के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आप रोजाना लहसुन और प्याज का पानी पिएंगे, तो इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनेगी। इस पानी को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। लहसुन और प्याज का पानी पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं। इससे गैस, कब्ज और कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

4. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

प्याज और लहसुन का पानी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। लहसुन और प्याज का पानी पीने से हार्ट ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. त्वचा का निखार बढ़ाए

लहसुन और प्याज का पानी त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। अगर आप त्वचा का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज सुबह लहसुन और प्याज के पानी का सेवन जरूर करें। इस पानी को पीने से त्वचा की कोशिकाएं हेल्दी बनती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लहसुन और प्याज का पानी कैसे बनाएं?

  • लहसुन और प्याज का पानी पीने से कई समस्याएं ठीक होती हैं।
  • इस पानी को बनाने के लिए आप एक पैन में पानी डालें।
  • इसमें लहसुन और प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
  • जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें।
  • फिर आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।