
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja, Dietician
Poha with Tea Side Effects in Hindi: पोहा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोहे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। पोहा खाने में हल्का भी होता है। इसे वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, पोहे में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। पोहा खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। पोहा पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अधिकतर लोग नाश्ते में पोहा (Poha in Breakfast) खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग चाय के साथ पोहा खाना पसंद होता है। लेकिन, क्या पोहा और चाय (Poha with Tea) एक साथ खा सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पोहा और चाय एक साथ खाने के नुकसान (Poha or Chai ek Sath Khane ke Nuksan)-
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “पोहा और चाय का एक साथ सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यानी पोहा और चाय एक साथ नहीं खा सकते हैं। पोहा और चाय, दोनों को एक साथ खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए। अक्सर लोग पोहा, दलिया, रोटी, पराठा आदि के साथ चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन, खाद्य पदार्थों के साथ चाय पीने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। चाय में कई तरह के टैनिन होते हैं, जो खाने में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं।”
पोहा और चाय एक साथ खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से पेट और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, अगर आपको पहले से एसिडिटी रहती है, तो पोहे के साथ भूलकर भी चाय न पिएं।
वैसे तो पोहा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप पोहे के साथ चाय का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र प्रभावित हो सकता है। पोहे के साथ चाय पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से गैस और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।
डॉ. सुगीता बताती हैं कि पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन समेत कई विटामिन्स पाए जाते हैं। लेकिन, अगर आप चाय के साथ पोहा खाएंगे, तो इससे शरीर पोहे के पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाएगा। इससे आपको पोहे में मौजूद पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे।
पोहे के साथ चाय पीने से खून की कमीभी हो सकती है। दरअसल, जब पोहे के साथ चाय पीते हैं तो इससे शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। ऐसे में शरीर में आयरन और खून की कमी हो सकती है। इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है। चाय के साथ किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से विटामिन-12 की कमी भी हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.