क्या नारियल तेल में खाना पकाना चाहिए? जानिए हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है Coconut Oil में पका खाना

Nariyal ke tel mein cooking: डाइटिशियन ने बताए नारियल के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और इसमें पका खाना खाने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 19, 2024 6:16 PM IST

Coconut Oil For Cooking: नारियल का तेल स्किन केयर और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए, इन दिनों अधिक से अधिक लोग नारियल के तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कूकिंग के लिए भी नारियल के तेल (Cooking food in coconut oil) का प्रयोग करते हैं। लेकिन, अन्य कूकिंग ऑयल्स की तुलना में नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। वहीं, कुछ लोगों के मन में यह दुविधा भी होती है कि उन्हें नारियल के तेल का सेवन करना चाहिए या नहीं और उनके स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट शिल्पा मित्तल (Shilpa Mittal, Dietician and nutritionist) बता रही हैं कि रोजमर्रा की कुकिंग के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कितना ठीक है और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

आयुर्वेद में भी नारियल के तेल को ठंडी तासीर वाला बताया गया है। जिससे यह पित्त प्रकृत्ति (Pitta dosha) के लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। नारियल के तेल का सेवन करने से पित्त कम होता है और शरीर के ठंडक मिलती है। शिल्पा मित्तल के अनुसार, नारियल के तेल का स्मोकिंग पॉइंट (Smoking point of coconut oil) बहुत हाई होता है। इसीलिए, यह डीप फ्राइंग (Deep frying) और छौंक लगाने के लिहाज से भी एक अच्छा ऑयल है।

नारियल के तेल में खाना पकाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं? (What are the benefits of cooking food in coconut oil)

पोषक तत्वों से भरपूर होता है नारियल का तेल (Nutrients in Coconut oil )

शुद्ध नारियल का तेल कई इशेंसियल विटामिंस (vitamins in coconut oil) और मिनरल्स से समृद्ध होता है। मैग्नीशियम और कैल्शियम (calcium) जैसे तत्व जो ब्रेन और हड्डियों के लिए जरूरी हैं, उनका एक अच्छा स्रोत है नारियल का तेल। वहीं, नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल तत्व (anti bacterial properties) भी पाए जाते हैं जो संक्रमण का रिस्क कम करता है।

वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट (Coconut oil Benefits-Good for weight loss)

जो लोग अपना मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं और वेट लॉस की डाइट (weight loss diet) फॉलो करते हैं उनके लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आप वेट लॉस के लिए नारियल के तेल में अपना खाना पका सकते हैं और खा सकते हैं। यह शरीर में हेल्दी फैट का स्तर बढ़ाता है और अनहेल्दी फैट के बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है जिससे वेट लॉस में मदद होती है

इम्यूनिटी बढ़ती है (Coconut oil boosts immune power)

नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स के साथ-साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं जिनके शरीर की इम्यून पॉवर कम होती है। नारियल के तेल में पका खाना खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है और बीमारियों का रिस्क कम होता है।

वहीं थायरॉइड के लक्षणों को कम करने और डाइजेशन सिस्टम से जुड़ी समस्याएं कम करने के लिहाज से भी नारियल के तेल में खाना पकाना बहुत लाभकारी होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source