Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kuttu ka Atta Benefits in Hindi: 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) की शुरुआत हो चुकी है। पूरे 9 दिन सभी भक्त दुर्गा मां की पूजा करते हैं। उनके लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान सारा दिन एनर्जी से भरपूर बने रहने के लिए लोग कई तरह के हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उन्हीं में से एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा (Kuttu or buckwheat atta)। लोग अक्सर इसे एक अनाज समझते हैं, पर यह एक फल है। इसी फल से कुट्टू का आटा (Kuttu ka Atta Benefits) बनाया जाता है। नवरात्रि में इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल (Kuttu flour benefits) किया जाता है।
व्रत के दौरान अधिकतर लोग कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। आप इससे ढेरों पकवान बना सकते हैं। हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी है और चूंकि कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना हेल्दी होता है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। शरीर को तुरंत ऊर्जा की प्राप्ति होती है। कुट्टू में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। प्रोटीन व्रत के दौरान पेट को अधिक देर तक भरे होने का अहसास देता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। कुट्टूू के आटे में मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, विटामिन बी, फोलेट, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस आदि अधिक होता है। हाई कार्ब डायट होने के कारण वजन कम करने वालों के लिए यह फायदेमंद आटा है।
Navratri Recipe : इस बार जरूर बनाएं ये 3 स्पेशल नवरात्रि व्रत रेसिपी