नवरात्रि में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फायदे जानते हैं आप ?

कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा की पूर्ति होती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2018 1:30 PM IST

लोग समझते हैं कि कुट्टू एक अनाज है पर ऐसा नहीं है। यह एक फल है। इसी फल से कुट्टू का आटा बनाया जाता है। नवरात्रि में इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। व्रतों के दौरान अधिकतर लोग कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। इससे तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। नवरात्रि का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों बाजार में कुट्टू का आटा खूब बिक रहा है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना बेहतर होता है। यह ज्यादातर उपवास-वर्तों में इस्तेमाल किया जाता है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा की पूर्ति होती है जिसके कारण हम दिन भर सभी अनुष्ठान पूरी ऊर्जा के साथ कर पाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा भी कुट्टू के आटे के कई फायदे होते हैं, जानें इस लेख में।

[इसे भी पढ़ें: नवरात्रि 2018: डायबिटीज के मरीज रखें व्रत में इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी सेहत ]

कुट्टू के आटे के 5 फायदे

1 कुट्टू में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। यह व्रत के दौरान आपके पेट को अधिक समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती।

2 इसमें न्यूट्रल थर्मल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो आपकी आंतों को साफ और मजबूत करने में मदद करती हैं। व्रत के दौरान आप कुट्टू का सेवन करते हैं तो पाचन में परेशानी नहीं होती। नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

3 यह आटा त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। यह त्वचा से जुड़े संक्रमण को रोकने में मदद करता है। त्वचा को धूल, पंख और पराग, बैक्टीरिया से होने वाली एलर्जी से दूर रखता है। नवरात्र 2018ः व्रत के लिए टेस्टी सिंघाड़े के आटे की पनीर टिक्की

4 इसमें में पाएं जाने वाला मैग्नीज आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। यह कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को रोकता है। इसे सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

5 इसे दही के साथ खाने से इसका पोषण और बढ़ जाता है। इन दोनों को एक साथ खाने से इनकी वॉर्म पोटेंसी बढ़ जाती है। इसी कारण सर्दियों में कुट्टू के आटे का सेवन करना उचित होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source