Kulhad Tea Benefits: कुल्हड़ वाली चाय पीने के 6 जबरदस्त फायदे जानते हैं आप?

ट्रेन में यात्रा करते समय आपने कुल्हड़ वाली चाय खूब पी होगी, लेकिन अब इसकी जगह डिस्पोजेबल गिलास ने ले ली है। वैसे, कुल्हड़ में चाय पीना हाइजीनिक होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (kulhad Tea Benefits) होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 3, 2021 6:53 PM IST

Kulhad Tea Benefits in Hindi: चाय तो आप हर दिन कांच या स्टील के कप-गिलास में पीते होंगे, लेकिन कभी कुल्हड़ वाली चाय (Kulhad wali chai) का भी स्वाद लेकर देखिए। यह चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी दुरुस्त रखता है। हालांकि, आजकल अधिकतर ऑफिसेज के बाहर कुल्हड़ वाली चाय मिलने लगी है। पहले ट्रेन में कुल्हड़ वाली चाय (Kulhad Chai Benefits) खूब मिलती थी, लेकिन अब डिस्पोजेबल गिलास ने इसकी जगह ले ली है। कुल्हड़ वाली चाय ईको फ्रेंडली भी होती है।

कुल्हड़ में चाय पीने के फायदे (Kulhad Tea Benefits in Hindi) 

​1 कुल्हड़ में चाय पीने से मिट्टी की सोंधी खुशबू महसूस होती है और मिट्टी की खुशबू आमतौर पर लोगों को पसंद होती है। इसमें चाय पीने से मूड फ्रेश हो जाता है और खुशनुमा अहसास से मन भर उठता है।

2 मिट्टी से बनने वाला कुल्हड़ आग में पककर तैयार होता है, जिससे यह हाइजीनिक होता है। बाहर आप चाय की दुकान में कप-गिलास में चाय पीते हैं, तो यह उतना हाइजीनिक नहीं होता, क्योंकि कई लोग उसी कप-गिलास में चाय पीते हैं। दुकान वाले भी कप-गिलास को साफ करने में ज्यादा ध्यान नहीं देते। किसे कौन सी बीमारी है, यह आपको पता नहीं।

ऐसे में कप-गिलास को सही तरीके से साफ ना किया जाए, तो इससे बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं। आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। कुल्हड़ को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता, ऐसे में यह सेहत के लिए अधिक हाइजीनिक और सुरक्षित है।

3 कहते हैं कि ​मिट्टी से बने कुल्हड़ में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं। मिट्टी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। तो जब आप कुल्हड़ में गर्म चाय (kulhad me chai peene ke fayde) पीते हैं, तो चाय के साथ इसमें मौजूद कैल्शिय की थोड़ी बहुत मात्रा आपके शरीर में भी पहुंचती है।

4 चाय पीने का यह तरीका आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। कच्ची मिट्टी से कुल्हड़ को आकार देने के बाद इसे आग में पकाया जाता है, इससे यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। वहीं, डिस्पोजेबल या प्लास्टिक के कप-गिलास में चाय डालने से इनमें मौजूद हानिकारक पदार्थ या केमिकल तत्व भी पेट में चले जाते हैं, जो आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पेट भी खराब हो सकता है। प्लास्टिक में गर्म चीज खाने-पीने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी (Kulhad Tea Benefits in Hindi) भी हो सकती है।

5 ​कुल्हड़ में एल्कलाइन (Alkaline) गुण होते हैं। एल्कलाइन यानी क्षारीय गुण। यह शरीर में एसिड बनने से होने वाली खट्टी डकार, पाचन संबंधित समस्याओं से बचाते हैं। जब आप कुल्हड़ में चाय पीते हैं, तो पेट में जलन भी कम होती है।

6 कुल्हड़ ईको फ्रेंडली होते हैं, क्योंकि एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसे फेंक दिया जाता है। दोबारा ये मिट्टी में बदल जाते हैं। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है। कुल्हड़ बनाने में लोगों की जरूरत होती है, तो यह रोजगार का भी साधन है।

चाय पीने वालों का दिमाग करता है दूसरों से बेहतर काम, रिसर्च का दावा

अदरक या हल्दी वाली चाय, वेट लॉस के लिए क्या है बेटर? जानें इनके फायदे और बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source