Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Panjiri Benefits : 30 अगस्त को यानि कि आज के दिन पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2020) मनाई जा रही है।दुनियाभर के कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्यौहाार बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दौरान भोग के लिए पंजीरी (Panjiri) तैयार की जाती है। जन्माष्टमी पर बनाई जाने वाली पंजीरी सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए पंजीरी के फायदे (Panjiri Benefits ) बताने जा रहे हैं-
पंजीरी में कई ऐसी चीजों को मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स को मिक्स किया जाता है। खासतौर पर धनिया की पंजीरी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह पंजीरी पाचन तंत्र को बेहतर करती है। इसके साथ ही गैस और अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। धनिया से तैयार पंजीरी एसिडिटीकी समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है।
पंजीरीगठिया मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या को गायब करने में आपकी मदद करता है। गठिया रोगियों के लिए धनिया पंजीरी बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप नियमित रूप से धनिया पंजीरी का सेवन करते हैं, तो आपको जल्द ही जोड़ों में सूजन और अकड़न से राहत मिल सकती है।
धनिया से तैयार पंजीरी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छो होते हैं। धनिया में एंटी इंफ्लेमेट्री के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की हर एक परेशानी को दूर करने में फायदेमंद है। यदि आप नियमित रूप से पंजीरी का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
पंजीरी बनाने के लिए धनिया को घी में सेंका जाता है, इसके बाद इसमें मिश्री और कई तरह के नट्स मिलाए जाते हैं। यह पंजीरी दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दिमाग की हर एक समस्या के लिए धनिया पंजीरी फायदेमंद हो सकती है। यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। ऐसे में आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।