... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 26, 2018 10:48 AM IST
इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई रोगों से लड़ने में मददगार हैं गोजी बेरीज। © Shutterstock.
गोजी बेरीज को सुपरफूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें मौजूद पोषक तत्वों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिससे देश दुनिया की सीमा लांघ कर स्वास्थ्य जगत में अपनी महत्ता मनवाई है। खूब ठंडे हिमालयी इलाकों में पैदा होने वाला यह गहरा लाल फल भारत में लद़दाख में पैदा होता है।
यह भी पढ़ें - एजिंग के साइन्स को दूर रखते हैं ये देसी फल और सब्जियां
क्या हैं गोजी बेरीज ?
गोजी बेरी का साइटिफिक नाम लिसीयुम बरबार है। इन्हें वुल्फबेरी, फ़्रैकटस लीसी और गौजीज़ी भी कहते हैं। सूखे लाल बेरीज का प्रयोग पारंपरिक चीनी दवा में 2, 000 से अधिक वर्षों हो रहा है।
कैसा है स्वाद ?
गोजी बेरीज मीठे होते हैं। इसे कच्चा खाया जाता है जबकि इसके रस को हर्बल चाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। औषधि के लिए इसका अर्क, पाउडर और टैबलेट भी लिए जाते हैं। नीले और लाल बेरीज की तरह इसमें भी हाई एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। पढ़ें – जामुनी रंग का आलू खाया है कभी, जो कैंसर से लड़ने में करता है मदद
इसलिए बढ़ रही है लोकप्रियता
हालिया सालों में गोजी बेरीज ने लोकप्रियता हासिल की है, अक्सर "सुपरफ़ूड" के रूप में प्रचारित किया जाता है। गोजी बेरी समय से पहले एजिंग को रोकने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खिलाफ प्रतरक्षक बनता है। त्योहारों में भी रहेंगे फिट, अगर अपनाएंगे ये टिप्स
सूखे लाल बेरीज का प्रयोग पारंपरिक चीनी दवा में 2, 000 से अधिक वर्षों हो रहा है। © Shutterstock.
जानें क्यों है सुपर फ्रूट
बेरीज की अन्य प्रजातियों के मुकाबले इनमें 11 ज्यादा आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं।
पौष्टिकता - 1/4 कप (85 ग्राम) गोजी बेरीज में निम्न पोषक तत्व मौजूद होते हैं -
और भी हैं फायदे
इसके अलावा, इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कैरोटीनॉड्स, लाइकोपीन, ल्यूटिन और पॉलीसेकेराइड्स भी मौजूद होते हैं। गोजी बेरीज में नींबू और संतरे से भी ज्यादा मात्रा में विटानिम सी पाया जा सकता है। इनमें प्रोटीन और फाइबर के अलावा शरीर के विभिन्न अंगों के लिए जरूरी तांबा, लोहा, सेलेनियम और जस्ता जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं। स्वस्थ बुजुर्ग, पुरुषों और महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया कि जिन लोगों ने 90 दिनों तक लगातार गोजी बेरीज से बना पेय पिया उनमें एंटीऑक्सिडेंट जैक्सैंटीन का स्तर 26% तक बढ़ गया। जो कई बीमारियों के हमले में शरीर के लिए प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण करता है।