
Also Read
Apple Cider Vinegar: ऐप्पल साइडर विनेगर किचन में इस्तेमाल होने वाली एक बहुत ही कॉमन चीज है। कूकिंग से लेकर ड्रेसिंग तक के लिए भी ऐप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग किया जाता है। साथ ही यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए भी सेब का सिरका काम आता है। बहुत-से लोग ऐप्पल साइडर विनेगर के ज़्यादा फायदे पाने के लिए इसे बेकिंग सोडा के साथ मिक्स कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि , यह मिश्रण पाचन से जुड़ी समस्याओं (Digestive Problems) को ठीक करता है। साथ ही, जोडों के दर्द, यूटीआई से राहत और वेट लॉस के लिए भी सेब का सिरका अच्छा और कारगर नुस्खा माना जाता है। लेकिन, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई वैज्ञानिक तथ्य अभी तक उपलब्ध नहीं है। (Apple Cider Vinegar health benefits)
यूं तो, बेकिंग सोडा और ऐप्पल साइडर विनेगर को मिक्स करके सेवन करने के साइड-इफेक्ट्स या फायदों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिर भी दुनिया भर में लोग इसका सेवन कर रहे हैं। हालांकि, ऐप्पल साइडर विनेगर के कई हेल्दी फायदे (Apple Cider Vinegar benefits) होते हैं। जैसे-
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि बेकिंग सोडा और ऐप्पल साइडर विनेगर (Mixing baking Soda and Apple Cider Vinegar) का एक साथ सेवन करने से शरीर में एल्काइन का स्तर बढ़ जाता है। जिससे, एसिडिटी से जुड़ी बीमारियों से बचना आसान हो जाता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार हमारा शरीर पीएच लेवल को कंट्रोल करने में नैचुरली सक्षम है। इसीलिए, कुछ खाने या पीने इस प्रक्रिया पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ता।