नमक वाली चीजों को खाने का मन बार-बार करे तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों होती है ज्यादा नमक खाने की इच्छा

Salt Craving Causes: कई बार अचानक से कुछ चटपटा खाने का मन करता है, यह टेंशन, डिप्रेशन का संकेत है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 19, 2024 4:40 PM IST

कुछ लोग भोजन में बहुत ज्यादा नमक खाते हैं। कई बार तो वो खाना चखने से पहले ही उसमें नमक मिला देते हैं। नमकीन और चाट खाने का मन भी उन्हें ज्यादा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक आदत या शौक मानते हैं। लेकिन ये शरीर की कमी या हेल्थ प्रॉब्लम की ओर इशारा करता है। कई बार अचानक से कुछ चटपटा खाने का मन करता है, यह टेंशन, डिप्रेशन का संकेत है। दूसरी ओर ज्यादा नमक खाने से भी कई नुकसान होते हैं। इसलिए अगर आप भी ज्यादा नमक खाते हैं तो कुछ बातें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। हाल ही में न्यूट्रीनिस्ट नमामी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। चलिए जानते हैं, किन बातों पर आपको देना चाहिए ध्यान।

क्यों होती है ज्यादा नमक खाने की इच्छा

नमक खाने की इच्छा के पीछे कई कारण हैं। ज्यादा टेंशन, डिहाइड्रेशन, बहुत ज्यादा पसीना आना, नींद की कमी, माइग्रेन आदि के कारण नमक खाने की ज्यादा इच्छा करती है। जब शरीर में सोडियम का लेवल कम होता है तो एड्रेनल ग्लैंड एल्डोस्टेरोन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है, जिसके कारण नमक खाने की इच्छा ज्यादा होती है। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनके शरीर से पसीने के साथ सोडियम भी ज्यादा मात्रा में निकल जाता है, जिसके कारण भी नमक खाने की इच्छा ज्यादा होती है। एडिसन रोग से पीड़ित लोगों को भी साल्ट क्रेविंग ज्यादा होती है।

ऐसे दूर करें साल्ट क्रेविंग

साल्ट क्रेविंग रोकने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी डाइट में पोटेशियम को ज्यादा शामिल करना। इससे आपको नमक खाने की इच्छा कम होगी और आपको तृप्ती का एहसास होगा। इसी के साथ पोटेशियम आपकी मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को मजबूती देता है।

1. केला : केला हेल्दी होने के साथ ही पोटेशियम का अच्छा सोर्स होता है। इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें। ये आसानी से मिल जाता है और इसे खाना बेहद आसान होता है।

2. शकरकंद : शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो बहुत ही हेल्दी सब्जी है। इसे खाने से आपकी सॉल्ट क्रेविंग कम होगी। इसे आप उबालकर खा सकते हैं। ये आपको भरपूर पोषण देता है।

3. पालक: आयरन रिच पालक में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह एक हेल्दी सब्जी है, जिसे खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। यह फोलिक एसिड, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो साल्ट क्रेविंग को कम करता है।

इन तरीकों को भी अपनाएं

1. खुद को हाइड्रेट रखकर आप सॉल्ट क्रेविंग को कम कर सकते हैं।

2. पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं। क्योंकि इसमें नमक ज्यादा मात्रा में होता है।

3. अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियों आदि को ज्यादा शामिल करें।

4. आदत डालें कि खाने में ऊपर से नमक नहीं मिलाएं।

5. अपने तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।

6. भरपूर नींद लें, इससे भी नमक खाने की इच्छा कम होगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source