
Also Read
शाकाहारियों के लिए दालें प्रोटीन (Protein) का बहुत बड़ा सोर्स हैं और प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) है, जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने के साथ ही मांसपेशियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रोटीन बाल और नाखूनों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हम विभिन्न प्रकार की दालों (Pulses) से प्राप्त कर सकते हैं। मगर दालों से प्रोटीन प्राप्त करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप दाल को सही तरीके से पका रहे हैं या नहीं। आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी दाल को पकाने से पहले उसे पानी में भिगोना बहुत जरूरी होता है, हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, दाल को पकाने से पहले उन्हें भिगोना जरूरी होता है क्योंकि इससे ना सिर्फ आपका पाचन सही रहता है बल्कि पोषक तत्वों का अवशोषण भी अच्छी तरीके से होता है। अगर आप दाल में मौजूद पोषक तत्वों का लाभ चाहते हैं तो उन्हें पकाने से पहले पानी में जरूर भिगोकर रखें।
View this post on Instagram
दालों को भिगोने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे रात भर के लिए पानी में रख दें या पूरी तरह से सोक्ड हो जाएगा और आपको इंतजार भी करना नहीं पड़ेगा। इससे निकलने वाला पानी फेंके नहीं बल्कि अपने पौधों को गमलों में डाल दें। इससे आपके पौधों को भी पोषण मिलेगा।