जानिए पीएम मोदी ने नीम के रस और मिश्री को हिंदू नव वर्ष के लिए क्‍यों बताया खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि हिंंदू नव वर्ष के मौके पर नीम के फूलों का रस और मिश्री का उपयोग करते हैं। जानिए इनके फायदे क्‍या-क्‍या हैं!

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 13, 2021 11:16 PM IST

अगर आप नीम की पत्तियों और मिश्री का सेवन नहीं करते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जानने के बाद आप जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि, "हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के लिए देश भर में कई लोगों के पास नीम और मिश्री हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "चैत्र नवरात्रि के दौरान, मेरे साथ कई लोगों ने नीम की पत्तियों और फूलों से रस तैयार किया है।"

चलिए अब आपको बताते हैं कि यह किस तरह मानव शरीर के लिए फायदेमंद है।

नीम के फूल के फायदे

यह एक एंटीसेप्टिक है जो हमारे सिस्टम को शुद्ध करने में मदद करता है और साथ ही साथ इसका उपयोग त्वचा की अशुद्धियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, नीम के फूल गर्मियों से पहले शरीर की प्रणाली को शांत करने में सहायक होते हैं। यह पित्त शांत करता है और यही कारण है की गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ दक्षिण भारत के कई घरों में इसका उपयोग किया जाता है।

नीम की पत्तियों के फायदे

यह एंटी माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं और इस प्रकार यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती हैं। यह मौसम बदलाव के दौरान पाचन तंत्र को बढ़ाने में मदद करती है। यह आंतों में अतिरिक्त बैक्टीरिया को नष्ट करती है और कोलन को साफ करती है। नीम की पत्तियों का तेल हथेलियों और तलवों पर लगाने से उनकी जलन दूर होती है। खून की खराबी दूर करने के लिए प्रतिदिन 4 से 6 पत्तियां नीम की चबानी चाहिए।

मिश्री के भरपूर फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, शक्कर और मिश्री, खांसी को दूर करने में मदद करती है इतना ही नही यह ठंड को रोकती है और हमारे कमज़ोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। यह एक दवाई की तरह है और हमारे हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने में मदद करती है। यह एनीमिया, पीली त्वचा, चक्कर आना, थकान और कमजोरी में भी उपयोगी है। मिश्री खाने के बाद यह हमारे पाचन में भी सुधार होता है और यह माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम करती है। गले में खराश होने पर भी मिश्री आपके लिए मददगार है और इसके अलावा छाले होने पर मिश्री और इलायची का मिश्रण लगाने से छाले ठीक हो जाते हैं।

मिश्री और नीम जब दोनो साथ तो फायदे बेहिसाब

मिश्री और नीम दोनों साथ में एक पावर पैक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करते हैं जो पाचन में सुधार और शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत करने में बहुत मदद करते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source