जानें क्यों राजमा और सूखी मटर जैसी चीज़ें खाना है समझदारी

वेजिटेरियन या शाकाहारी लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे शारीरिक रुप से कमज़ोर होते हैं क्योंकि  उनके भोजन में प्रोटीन की कमी होती है। लेकिन  ऐसा नहीं है, शाकाहारी भोजन में भी बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जो प्रोटीन से भरपूर है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2019 9:10 AM IST

प्रोटीन हमारे भोजन का सबसे महत्वपूर्ण घटक  होता है। पोल्ट्री, मीट और डेयरी जैसे खाद्य पदार्थों की मदद से हमें प्रोटीन की डेली खुराक प्राप्त हो सकती है।  लेकिन चूंकि हमारे देश में ज़्यादातर लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं, और इसे कई धार्मिक और निजी कारणों से सही मानते  हैं। अब समस्या यहीं आती है कि शाक-सब्जियों से बनी डायट से प्रोटीन कैसे प्राप्त किया जाए?

डायटिशन्स और पोषण एक्सपर्ट्स का कहना है कि वेजिटेरियन या शाकाहारी लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे शारीरिक रुप से कमज़ोर होते हैं क्योंकि  उनके भोजन में प्रोटीन की कमी होती है। लेकिन  ऐसा नहीं है कि शाकाहारी खाने से बिल्कुल प्रोटीन प्राप्त नहीं होता। शाकाहारी भोजन में भी बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जो प्रोटीन से भरपूर है। बस आपको इन चीज़ों की पहचान करनी है और उन्हें अपनी डायट में शामिल करना है। मसलन आप डेयरी के अलावा राजमा, बीन्स और पीली मटर जैसे सूखे अनाजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। इन्हें किसी सुपर फूड से कम ना समझें क्योंकि ये प्रोटीन के अलावा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपको  शारीरिक और मानसिक स्तर पर हेल्दी बनने में मदद कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स और विभिन्न स्टडीज़ में बताया गया है कि किस तरह दाल और सूखे अनाज अपनी डायट में शाामिल करना साबित हो सकता है कि आप हैं समझदार :-

100 ग्राम राजमा से मिलता है 24 ग्राम प्रोटीन, जो आपकी रोज़ना की ज़रूरत का एक बड़ा हिस्सा है।

हम सब मटर से बने छोले, चाट और रगड़ा-पेटीस जैसी चीज़ें अक्सर बनाते और खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चीज़ें आपको स्वाद देने के अलावा आपको कई और भी फायदे देती हैं। जैसे मटर से प्रोटीन, एंटी-ऑक्सि़डेंट्स और फाइबर प्राप्त होता है। साथ ही ये आपको वेट लॉस, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मदद करती हैं।