शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं फर्मेन्टेड फूड, आसान भाषा में समझें क्या है Fermented Foods

फर्मेन्टेड खाद्य पदार्थ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। ये खाद्य पदार्थ हमारे व्यंजनों में न केवल स्वाद बढ़ाते है बल्कि शरीर को बहुत सारे लाभ भी पहुँचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 9, 2021 3:44 PM IST

Fermented Foods क्या होते हैं? फर्मेन्टेड फूड्स (किण्वित खाद्य पदार्थ) खमीरीकरण की प्रक्रिया के द्वारा तैयार किए जाते हैं। भारतीय परंपरा में फर्मेन्टेड फूड्स अपने स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय हैं। अचार, जलेबी, ब्रेड, इडली-डोसा, ढोकला, इत्यादि जैसे व्यंजनों को बनाने के लिए खमीरीकरण का इस्तेमाल किया जाता हैं। फरमेंटशन प्रक्रिया के दौरान खाद्य पदार्थ में पनपने वाले सूक्ष्म जीवो को प्रोबिओटिक्स कहा जाता हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा फर्मेन्टेड फूड्स में विटामिन B12, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, और जिंक जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती हैं इसलिए हमे फर्मेन्टेड फूड्स का सेवन करने से कई बीमारियों से निजात भी मिलता हैं।

डाइटिशियन मैक सिंह, फिटेलो के संस्थापक द्वारा बताए गए किण्वित खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभ कुछ इस प्रकार हैं।

1. किण्वित खाद्य पदार्थ पचाने में आसान होते है

किण्वित खाद्य पदार्थ आसानी से टूट जाते हैं जिससे कि शरीर को खाना पचाने में कम ऊर्जा का उपयोग करता पड़ता है जो पेट को साफ़ रखता है। आसान पाचन के कारण शरीर फर्मेन्टेड फ़ूड में मौजूद पोषक तत्वों और खनिजों को बेहतर अवशोषित कर पाते हैं। इसलिए फर्मेन्टेड फूड्स का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज़, गैस, पेट दर्द, इत्यादि से निजात मिल सकता है।

2. आंत में हानिकारक बैक्टीरिया कम करता है

हमारे भोजन के साथ कई हानिकारक बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करते हैं, जिससे शरीर में संक्रमण विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव डाल सकता है। किण्वित खाद्य पदार्थ संक्रमण को कम करने में अत्यधिक सहायक होते हैं क्योंकि ये हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और अच्छे बैक्टीरिया को आंतो में बढ़ाता है। रोज़ फर्मेन्टेड फ़ूड को सही मात्रा में सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत रहती है जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं।

3. कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव करता हैं

किण्वित खाद्य पदार्थ शरीर को डिटॉक्स करते हैं जिससे कि भोजन द्वारा लिए गए रासायनिक कार्सिनोजेन्स के प्रभाव को कम किया जा सके। इसके अलावा, चूंकि किण्वित खाद्य पदार्थ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करते हैं, वे शरीर में कार्सिनोजेन कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। अच्छे खान पान के साथ फर्मेन्टेड फ़ूड का सेवन करने से शरीर को कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सकता हैं।

4. लैक्टोज असहिष्णु लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प

किण्वित उत्पाद लैक्टोज असहिष्णु लोगों के लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होते हैं। किण्वित डेयरी उत्पाद लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदलने में सक्षम होते हैं। उत्पादित लैक्टिक एसिड अपने स्वयं के बैक्टीरिया उत्पन्न करता है जो अमीनो एसिड और शॉर्ट चेन फैटी एसिड छोड़ते हैं, जो शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते है।

फर्मेन्टेड खाद्य पदार्थ जैसे देसी अचार और दही दोनों ही शरीर में सूजन में मदद करने और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए बहुत लाभकारी हैं। हमारी सदियों पुरानी खाने की परंपराओं को वापस लाने से शरीर से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source