Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods For Male Fertility :पुरुषों को अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ बूस्ट करने के लिए हेल्दी डायट के सेवन की सलाह दी जाती है। जैसा कि स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर जैसे कारणों से पुरुषों की हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है ऐसे में इसका असर उनकी सेक्सुअल हेल्थ पर भी पड़ता है। जिससे लो लिबिडो (Low Libido) जैसी समस्याएं उन्हें फेस करनी पड़ सकती हैं। लेकिन, प्रकृति के पास पुरुषों की इन समस्याओं का भी इलाज मौजूद है। कुछ विशेष फूड्स का सेवन करने से मर्दों की सेहत बेहतर बनती है और फर्टिलिटी भी बढ़ती है (Fertility boosting foods for men) ऐसे ही 2 फूड्स हैं सेब और अदरक। (Apple & Ginger can boost male fertility)

अदरक उन फूड्स में गिना जाता है जिसे उत्तेजना बढ़ानेवाला माना जाता है। इसीलिए, पुरुषों की डायट में अदरक को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में पुरुषों की कई समस्याओं के इलाज के लिए नैचुरल नुस्खे के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। हालांकि, वैज्ञानिकों तथ्यों की बात करें तो अदरक के प्रभावों पर लगातार रिसर्च किया जा रहा है। अदरक को फर्टिलिटी बढ़ाने वाला और खासकर पुरुषों में बांझपन से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने वाली औषधि बताया जाता है। वहीं, अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स क्रोनिक बीमारियों से राहत दिलाने में भी फायदेमंद पाया गया है। (Foods For Male Fertility in Hindi)

सेब के सेवन को ओवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस पौष्टिक फल के सेवन से शादीशुदा ज़िंदगी भी बेहतर बन सकती है। इटली में महिलाओं पर की गयी एक स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं सप्ताह में 2 से अधिक बार सेब का सेवन करती हैं उनकी फर्टिलिटी लेवल भी बेहतर होती है। ऐसी ही अन्य स्टडीज के आधार पर दावे किए जा रहे हैं कि सेब फर्टिलिटी बूस्टिंग फूड है और इसका सेवन महिला और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी है। (Health Benefits of eating Apple)