जानिए क्यों आती है लंच के बाद नींद

अकसर खाना खाने के बाद शरीर पर आलस छाने लगता है और नींद आने लगती है। पर क्‍या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों होता है, आइए जानते हैं इसका असल कारण।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 3, 2019 5:06 PM IST

दोपहर का खाना खाने के बाद कुछ लोग झपकी लेना पसंद करते हैं। पर कामकाजी लोगों के साथ ऐसा संभव नहीं हो पाता। पर यह देखने में आया है कि ज्‍यादातर लोगों को खाना खाने के बाद आलस और नींद आने लगती है। लंच से पहले की सक्रियता के मुकाबले लंच के बाद की सक्रियता कम महसूस होती है। क्‍या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्‍यों होता है।

पाचन तंत्र से जुड़ा है नींद का मसला

खाना खाने के बाद नींद का कारण हमारे पाचन तंत्र से जुड़ा है। जब हमारे शरीर में पाचन शुरू होता है  तो पाचन अंगों को खाना पचाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है। खाना पचाने के लिए उन्‍हें अतिरिक्त एंजाइम का स्राव करना पड़ता है। इसकी आपूर्ति रक्‍त से होती है। ऐसी स्थिति में रक्त का परिवहन पाचक अंगों की तरफ बढ़ जाता है। अर्थात उस समय में मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। मस्तिष्‍क में रक्‍त प्रवाह में आई कमी की वजह से वह कम क्रियाशील हो जाता है। जिससे थकान और आलस महसूस होने लगता है। जिससे कई बार हमें नींद का भी अनुभव होने लगता है।

यह भी पढ़ें - क्‍या आपको भी लगती है बार-बार भूख, तो ये हो सकती है वजह

सुबह ज्‍यादा क्रियाशील होता है मस्तिष्‍क

अगर नींद का संबंध पाचन तंत्र से है तो यह सवाल स्‍वभाविक है कि नाश्‍ता करने के बाद नींद क्‍यों नहीं आती। असल में नाश्‍ता जिस समय (यानी सुबह के समय) किया जाता है उस समय हमारा दिमाग काफी क्रियाशील होता है। वह एक लंबी नींद और आराम के बाद सक्रिय हो चुका होता है। जबकि लंच तक मस्तिष्क पहले से ही काफी ऊर्जा खर्च कर चुका होता है। ऐसे में ऑक्सीजन कम होने पर वह और कार्य करने के लिए इतनी जल्दी तैयार नहीं हो पाता है।

यह भी पढ़ें - गैस और पेट फूलने की समस्‍या है, तो ये आसन दिलाएंगे आराम

क्‍या करना है बेहतर

अगर आप वर्किंग हैं और दोपहर में लंच के बाद नींद की समस्‍या से परेशान हैं तो कोशिश करें कि लंच में कम कैलोरी वाला खान खाएं। ज्‍यादा कैलोरी वाला खाना खाने से नींद ज्‍यादा आती है। डीप फ्राई और हैवी फूड को पचान में पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए कोशिश करें बहुत ज्‍यादा तला और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source