जानिए क्या है ओकरा वाटर ट्रेंड और कैसे वेट लॉस करने में है ये मददगार

Okra water benefits: सोशल मीडिया पर इन दिनों भिंडी के पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स बताए जा रह हैं। इसे लेकर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : April 27, 2024 8:01 AM IST

सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक नया ट्रेंड है ओकरा वाटर यानी भिंडी का पानी (Okra water benefits)। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों भिंडी के पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स बताए जा रहे हैं। इसे लेकर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अधिकांश भारतीयों की इस फेवरेट ​सब्जी में कई गुण छिपे हैं, जिन्हें लेकर अब चर्चा के दौर चल रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है ओकरा वाटर ट्रेंड और कितना फायदेमंद है यह।

ऐसे बनता है ओकरा वाटर -How to make okra water in hindi

भिंडी का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले भिंडी लेकर उसे अच्छे से वॉश कर लें। अब इन्हें पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। फिर पानी में डालकर रात भर के लिए भिगो दें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में 8 से 24 घंटे तक रख सकते हैं। सुबह इस पानी को छान लें। इसका खाली पेट सेवन करें।

भिंडी के पानी के फायदे - Okra water benefits

भिंडी में विटामिन ए, सी, के, और बी6 होता है। इसी के साथ इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। जब आप ओकरा वाटर बनाते हैं तो ये सभी गुण पानी में आ जाते हैं और यह पानी सुपर हेल्दी बन जाता है।

1. पाचन में सुधार: भिंडी में भरपूर मात्रा में सॉल्युबल और इनसोल्युबल फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। फाइबर कब्ज, अपच आदि परेशानियों से भी राहत दिलाता है।

2. कंट्रोल रहती है ब्लड शुगर : भिंडी में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यह ग्लूकोज के आब्जॉर्शन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव को रोका जा सकता है।

3. वेट लॉस में मददगार: भिंडी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो इसे वेट लॉस में मददगार बनाता है। सुबह के समय जब आप भिंडी का पानी पीते हैं तो फाइबर के कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे कैलोरी इनटेक कम होता है।

4. हेल्दी रहता है हार्ट : भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

5. बढ़ती है इम्यूनिटी : भिंडी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने की क्षमता रखते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई इंफेक्शन से लड़ सकते हैं।

6. स्किन और बालों के लिए अच्छी : भिंडी में विटामिन ए और सी होता है जो स्किन और बालों के लिए अच्छा होता है। विटामिन ए स्किन को हेल्दी रखने के साथ ही उसे फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। वहीं विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन रिंकल फ्री होती है।

ओकरा वाटर के नुकसान

भिंडी का पानी पीने के कई फायदे हैं, हालांकि कुछ नुकसान भी इससे जुड़े हैं। ऐसे में इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। इसे ज्यादा पीने से बॉटलिंग, गैस और दस्त की शिकायत हो सकती है। भिंडी का पानी ब्लड शुगर को कम करता है। ऐसे में इसे ज्यादा पीने से ब्लड शुगर लो हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source