... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डायट कॉन्शियस लोगों के लिए यह नया डायट प्लान है,इसका पालन करते वक्त जरूरी है कुछ बातों का ध्यान।© Shutterstock
सिर्फ जूस पीते रहने के शरीर पर अच्छे और बुरे दोनों तरह के प्रभाव हो सकते हैं। पर डायट कॉन्शियस लोगों के लिए यह नया डायट प्लान है। जिससे वजन तो कम होता ही है एक रूटीन से अलग डायट भी आप फॉलो कर पाते हैं।
क्या है जूस क्लिंज
जूस क्लिंज एक तरह की डायट है जिसका पालन करते वक्त आप दिनभर केवल जूस का सेवन करते हैं। इसमें आप फलों, सब्जियों और हर्ब्स का जूस पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं साथ ही इसके दौरान आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इसके कुछ प्रभाव हैं जो दिनभर केवल जूस का सेवन करने से आपके शरीर पर होते हैं।
यह भी पढ़ें - सेहत का भी प्रसाद है सूजी का हलवा, बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
जूस क्लिंज के दौरान आप दिनभर केवल जूस का सेवन करते हैं। इसमें आप फलों, सब्जियों और हर्ब्स का जूस पी सकते हैं। इस दौरान आप कुछ दिनों तक अपने आहार से सॉलिड फूड्स को निकाल देते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इस डायट को अपनाते वक्त आपको अपने डायटीशियन की सलाह जरुर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – संकेत जो बताते हैं कैल्शियम की कमी, ये सुपर फूड करेंगे पूरी
जूस क्लिंज का असर
वॉटर वेट कम होता है - आपकी मसल्स में ग्लाइकोजेन के साथ बहुत मात्रा में पानी स्टोर होता है जिसे वॉटर वेट कहते हैं। जब आप लो-कैलोरी डायट लेते हैं जैसे जूस क्लिंज तो आपका शरीर पहले से स्टोर ग्लाइकोजेन का इस्तेमाल करता है जिससे वॉटर वेट कम होता है।
यह भी पढ़ें - सुबह पिएंगे ये जूस, तो रात को बेड पर करेंगे बेहतर परफॉर्म
मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है - जब आप खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त उर्जा नहीं मिलती है जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। जिस क्लिंज से वजन कम करने में तो मदद मिलती है लेकिन अधिक समय तक इसका पालन करना नुकसानदायक हो सकता है।
उर्जा कम होती है - केवल जूस का सेवन करने से आप उर्जाहीन महसूस करते है। जब आप केवल फल और सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं तो आपके आहार में कैलोरी कम हो जाती है जिससे शरीर को पर्याप्त उर्जा नहीं मिलती है और आप थका-थका महसूस करते हैं।
पेट को आराम मिलता है - हम दिनभर कुछ भी खाते रहते हैं, स्नैक्स, शुगर, अस्वस्थ खाद्य पदार्थ आदि। इनके सेवन से शरीर को इन्हें पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन केवल जूस का सेवन करने से आपके पेट को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है और पेट को आराम मिलता है।
भूख को कम करता है - जूस क्लिंज के दौरान आप केवल जूस का सेवन करते हैं जिससे आपकी हर वक्त खाने या पेट भर कर खाने की आदत कम हो जाती है और आप तृप्त महसूस करते हैं। इससे आपको भूख कम लगती है।