
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 2, 2021 9:44 PM IST
Coffee Flour Health Benefits: कॉफी दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला एक लोकप्रिय गर्म पेय (Hot Drink) है। कॉफी पीने का इतिहास जहां बहुत पुराना बताया जाता है वहीं कॉफी के लिए क्रेज़ समय के साथ-साथ और अधिक बढ़ता हुआ-सा दिखायी दिया है। कॉफी पीने वाले इसे अपनी पसंद के अनुसार इसमें दूध, चीनी, क्रीम और नमक या नींबू तक मिला कर पीते हैं। वहीं, कई कॉफी लवर्स ऐसे भी हैं जो इसे अपना सपोर्ट सिस्टम तक बताते हैं क्योंकि, कई लोगों के लिए दिन की शुरूआत करने से लेकर अपने काम पर फोकस करने के लिए बार-बार गर्मागर्म कॉफी की ज़रूरत पड़ती है। ड्रिंक के अलाव कॉफी का इस्तेमाल केक, पेस्ट्रीज़, ब्राउनी और कुकीज़ बनाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, कॉफी पाउडर के अलावा कॉफी बीन के बीजों का भी प्रयोग कुछ स्वादिष्ट तरीकों से किया जाता है।
दुनिया के कुछ हिस्सों में कॉफी के फलों (Coffee Cherries) से बने एक विशेष प्रकार के आटे का इस्तेमाल भी किचन्स में होता है हालांकि, इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को जानकारी कम ही है। इस लेख में आप पढ़ सकते हैं इस हेल्दी फूड से जुड़ी जानकारियां और साथ ही जानें इसके सेवन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी। (Coffee Flour Health Benefits In Hindi)
कॉफी पाउडर की तरह कॉफी फ्लोर (Coffee Flour) भी कॉफी के फल से ही तैयार किया जाता है लेकिन, कॉफी बीन (Coffee beans) से तैयार की जाने वाली चीज़ों की तरह कॉफी फ्लोर में कॉफी का स्वाद नहीं होता। इसी तरह कॉफी फ्लोर में कैफीन (Caffeine) की मात्रा भी नहीं के बराबर होती है। कॉफी फ्लोर को बनाने के लिए कॉफी के फल की गुठली को सूखाया जाता है, फिर उसके छिलके हटा कर उन्हें पीसा जाता है। इस पाउडर का स्वाद हल्का मीठा होता है जिस वजह से इसे मीठी चीज़ें बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
कॉफी की तरफ कॉफी फ्लोर में भी एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। संक्रमण और बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने की क्षमता बढ़ाने में एंटीऑक्सीडेंट्स की बड़ी भूमिका होती है। कॉफी फ्लोर में पाए जाने वाले ये तत्व फ्री-रैडिकल डैमेज (Free radical damage) से भी शरीर को सुरक्षित रखते हैं जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर पाता है। (Coffee Flour Health Benefits)
हालांकि, कॉफी फ्लोर का सेवन करने से होने वाले फायदों और नुकसान की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त मात्रा में अध्ययन नहीं हुए हैं। इसीलिए, इसका सेवन सावधानी से और एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
कॉफी के बीज एक हाई-डाइटरी फाइबर रिच फूड (Fiber Rich Food) हैं। जब इन्हें पीस कर कॉफी फ्लोर बनाया जाता है तब भी इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि इस आटे से बनी चीजें खाने से वेट लॉस में मदद हो सकती है। हाई फाइबर कॉफी फ्लोर से बनी विशेष कुकीज वेट लॉस डाइट में भी शामिल करने की सलाह अक्सर दी जाती है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं अधिक होती हैं उन्हें अपनी डाइट में फाइबर-रिच फूड ऐड करने की सलाह दी जाती है। कॉफी फ्लोर एक हाई-फाइबर फूड है जिसे पाचन तंत्र से जुड़ी कॉमन प्रॉब्लम्स जैसे कॉमन्स्टिपेशन और पेट में भारीपन से राहत दिलाने वाला बताया जाता है। दरअसल, फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता कर सकता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं। (Coffee Flour Health Benefits)
(डिस्क्लेमर:इस लेख में कॉफी फ्लोर के सेवन के फायदों और उससे जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन करने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)