
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 5, 2020 4:39 PM IST
Nuts: In addition to boosting your brain power, eating nuts can also stabilize your mood. Nuts are packed with vitamin E, which may help reduce cognitive decline as you age. Walnuts are the best when it comes to brain health. They are excellent source of DHA, a type of Omega-3 fatty acid that has been shown to improve cognitive performance in adults and prevent age-related cognitive decline.
नट्स और सीड्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। क्योंकि नट्स की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के मौसम में इनका और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि सभी नट्स में अखरोट का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अखरोट में बेहद पोषक तत्व होते हैं क्योंकि ये विटामिन, खनिज और आहार फाइबर के साथ पैक होने के अलावा उच्च मात्रा में प्लॉंट प्रोटीन, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। अखरोट खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन बताता है कि नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए वास्तव में अच्छा होता है। अखरोट का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को भी कम कर सकता है। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के अलावा, लंबे समय तक अखरोट का सेवन शरीर से सूजन को भी कम करता है।
अलग-अलग अध्ययनों के अनुसार अखरोट में हेल्थ के लिए फायदेमंद कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। अखरोट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, असंतृप्त वसा, मैग्नीशियम, फास्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित कई अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं। कई शोध यह बताते हैं कि अखरोट के सेवन से मोटापा, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। वजन कम करने के लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगी के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन लाभदायक होता है। अगर डेली डाइट में अखरोट को शामिल किया जाए तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करें। वैसे तो 2 से 3 अखरोट रोजाना एक वयस्क इंसान खा सकता है लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर अनियमित रहता है, तो अपने डाइट एक्सपर्ट्स से जरूर इस बारे में बात कर लें। जब कोई इंसान डायबिटीज का शिकार होता है तो उसके पाचन तंत्र और मेटाबॉलिक रेट पर असर भी पड़ता है। पाचन तंत्र बेहतर न होने की वजह से शरीर को जरूरी पोषण तत्व नहीं मिलते हैं। इसके अलावा शरीर का मेटबॉलिक रेट खराब होने लगता है, जिससे शरीर में मोटापा के साथ कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। भीगे अखरोट खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है। यह टाइप -2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
1. अखरोट में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।
2. अखरोट का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद है। भीगे अखरोट खाने से आपके बाल मजबूत और लंबे होते हैं।
3. अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण रोजाना इसे खाने से आपको डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में हेल्प मिलती है।
4. अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में कारगर साबित होता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर की सूजन को भी कम करता है।
5. भीगे हुए अखरोट खाने से आपको वेट लॉस में भी हेल्प मिलती है। अखरोट कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर और जिंक का अच्छा स्रोत है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करते है।
6. गर्भावस्था में अखरोट का सेवन करने से होने वाले शिशु को काफी फायदा मिलता है।