Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गुलाब जैसी खुशबू और स्वाद से भरपूर है रोज एप्पल, जानें, इसके 5 गुणकारी फायदे

रोज एप्पल को इम्यूनिटी बूस्टर फल (Immunity Booster Fruit) के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से मौसमी इंफेक्शन (Viral Infection) से भी बचा जा सकता है। इसके साथ ही कच्चे रोज एप्पल से सिरका और शराब तैयार किया जाता है, क्योंकि इसके कच्चे फल काफी खट्टे होते हैं।

गुलाब जैसी खुशबू और स्वाद से भरपूर है रोज एप्पल, जानें, इसके 5 गुणकारी फायदे
गुलाब जैसी खुशबू और स्वाद से भरपूर है रोज एप्पल, जानें, इसके 5 गुणकारी फायदे

Written by Kishori Mishra |Updated : May 23, 2020 12:57 PM IST

Rose Apple fruit Benefits : गर्मियों में आपने आम, तरबूज और खरबूज जैसे फल काफी मार्केट में बिकते हुए देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन (Rose Apple Fruit) बिकते देखा है? अगर नहीं, तो चलिए इस फल के बारे में जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें (Rose Apple fruit Benefits)। रोज एप्पल या सफेद जामुन  महक और स्वाद में गुलाब जैसा होता है। सफेद जामुन को कई नामों में जाना जाता है। रोज एप्पल (Rose Apple Fruit) और सफेद जामुन इसके काफी प्रचलित नाम हैं।

इस फल की पैदावर कोलकाता में (Where to Buy Rose Apple Fruit) अधिक होती है। यहां गर्मियों में ये फल आपको सड़कों पर बिकते नजर आ सकते हैं। कोलकाता में इसे 'गुलाब जामुन' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह महक में गुलाब की तरह होता है। पोषक तत्वों से (Rose Apple fruit Benefits) भरपूर इस फल को उगाने की अनुमति बहुत ही कम लोगों को है, क्योंकि इसका बीज काफी (Rose Apple Fruit Seed) जहरीला होता है। लोगों को यह फल काफी सावधानी के साथ खाना चाहिए। हालांकि, सेहत की दृष्टि (Rose Apple fruit Benefits) से यह फल हमारे लिए काफी अच्छा है।

इसे इम्यूनिटी बूस्टर फल (Immunity Booster Fruit) के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से मौसमी इंफेक्शन (Viral Infection) से भी बचा जा सकता है। इसके साथ ही कच्चे रोज एप्पल से सिरका और शराब तैयार किया जाता है, क्योंकि इसके कच्चे फल काफी खट्टे होते हैं। चलिए जानते हैं इसके और भी कुछ (Rose Apple fruit Benefits) फायदे-

Also Read

More News

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सफेद जामुन विटामिन सी से भरपूर होता है। इम्यूनिटी के लिए विटामिन सी काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। इसके साथ ही रोज एप्पल के सेवन से कोलेजन का निर्माण होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करने में हमारी मदद करता है। सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से बचने के लिए इस फल का दोपहर में सेवन करें।

पेट की परेशानी से छुटकारा

रोज एप्पल में फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर की अधिकता के कारण इसके सेवन से पेट की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, फाइबरयुक्त होने की वजह से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। वहीं, वजन को कंट्रोल करने में भी यह काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप रोज एप्पल का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो पेट की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आंखों की बढ़ेगी रोशनी 

सफेद जामुन में विटामिन A भी पाया जाता है। आंखों की रोशनी के लिए विटामिन-A काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप आंखों की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से रोज एप्पल का सेवन करें।

शरीर में पानी की कमी होगी दूर

गर्मियों के दिनों में शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। सफेद फल के सेवन से आप शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है।

दांतों, हड्डियों को रखें मजबूत

हड्डियों और दांतों के लिए भी सफेद जामुन फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर रूप से कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में तरल और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में भी ये काफी असरकारी है।

Banana for Weight Loss : केला खाने से भी होता है वजन कम, जानें इसके खाने का सही समय और तरीका

क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च

डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Health Benefits of Phalsa : गर्मियों में खूब खाएं फालसा, जानें चौंका देने वाले फायदे

About the Author

... Read More