कच्‍चा या उबालकर, जानिए स्‍प्राउट्स खाने का सही तरीका क्‍या है और इसके फायदे

Sprouts Eating Tips In Hindi: कुछ लोग स्‍प्राउट्स को कच्‍चा खाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो उबालकर खाना पसंद करते हैं, जानिए स्‍प्राउट्स खाने का सही तरीका क्‍या है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 5, 2021 11:54 PM IST

प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों की चर्चा करते समय स्प्राउट्स का नाम आना निश्चित है। छोटे-छोटे मूंग के अंकुरित दानों में विटामिन और मिनरल की उच्‍च मात्रा होती है। जिसके कारण इसे उर्जा का पावरहाउस माना जाता है। स्‍प्राउट्स कैलोरी में कम होते हैं, जबकि प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन के और सी से भरपूर होते हैं। मूंग को अंकुरित करने की प्रक्रिया वास्तव में इसकी पौष्टिकता को बढ़ाते हैं और इसलिए यह स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति बेहतर माने जाते हैं। स्‍प्राउट्स वजन घटाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय स्नैक्‍स आइटम हैं। ये पाचन में सुधार, ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं। हालांकि, कच्चे स्प्राउट्स खाने को अक्सर फूड पॉइजनिंग की घटनाओं के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में लोग अक्‍सर ये सवाल करते हैं कि स्‍प्राउट्स को कच्‍चा खाना फायदेमंद है या उबालकर? आइए जानते हैं।

फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है कच्चा स्प्राउट्स!

कच्चे स्प्राउट्स ज्यादातर ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की उपस्थिति के कारण फूड पॉइज़निंग का कारण बन सकते हैं। ये ज्यादातर गर्म और नम स्थितियों में अंकुरित होते हैं, जिसके कारण ऐसे जीवाणुओं के विकास के लिए यह अनुकूल होते हैं। ज्यादातर लोग स्प्राउट्स खाने के 12-72 घंटे बाद दस्त, पेट में ऐंठन और उल्टी जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षण अनुभव करते हैं। ये लक्षण शायद ही कभी घातक होते हैं, लेकिन बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के मामले में गंभीर स्वास्थ्य समस्‍या पैदा कर सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्‍याएं

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे स्प्राउट्स पके (उबला) हुए की तुलना में पचाने में मुश्किल होते हैं। आपका शरीर सीड्स के सभी पोषक तत्वों को कच्चे रूप में अवशोषित नहीं कर सकता है। स्प्राउट्स को थोड़ा पकाने से पोषक तत्व शरीर के प्रति अधिक सुलभ होते हैं।

स्प्राउट्स खाने का सही तरीका क्‍या है?

हालांकि कच्चे स्प्राउट्स के खिलाफ अक्‍सर फूड पॉइजनिंग की घटनाओं की शिकायत कर चुके हैं। हालांकि, हर कोई इसका अनुभव नहीं करता है। बहुत से लोग रोजाना कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं और फिर भी उन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, आपकी सुरक्षा के लिए, पैन में थोड़ा सा तेल डालें और स्प्राउट्स को बैक्टीरिया को मारने के लिए थोड़ी देर के लिए हिलाएं या फिर पानी में 5-10 मिनट तक उबालें। उबले स्‍प्राउट्स आपके पाचन तंत्र और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए और भी बेहतर है।

यदि आपकी इम्‍यूनिटी मजबूत है और कच्चे स्प्राउट्स के सेवन से आपको कभी कोई समस्या नहीं हुई है तो आपको इसे जारी रखना चाहिए। यदि आप चिंतित हैं या आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, तो अपने सलाद या चावल में जोड़ने से पहले अपने स्प्राउट्स को थोड़ा उबाल लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source