Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हल्दी के अद्भुद फायदे: जानिए शहद और हल्दी, हल्दी वाला दूध और कच्ची हल्दी के सेवन का सही तरीका और लाभ

How To Eat Haldi: हल्दी के कई अद्भुद फायदे हैं, मगर इसका सेवन उचित तरीकों से किया जाना चाहिए, जिसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी दी है.

हल्दी के अद्भुद फायदे: जानिए शहद और हल्दी, हल्दी वाला दूध और कच्ची हल्दी के सेवन का सही तरीका और लाभ

Written by Atul Modi |Updated : January 7, 2022 11:21 AM IST

हल्दी (Turmeric in Hindi) एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय घर में पाया जाता है और ऐसी कोई सब्जी नहीं होगी जिसमें हल्दी का प्रयोग (Haldi Uses) न किया जाता हो । हल्दी का प्रयोग करने से सब्जी या डिश का स्वाद और रंगत तो बढ़ते ही हैं साथ में हमारा बीमारियां होने का रिस्क भी कम होता है। हल्दी को न केवल सब्जी आदि में प्रयोग किया जाता है बल्कि इसका सेवन करने का विभिन्न तरीके होते हैं लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक हल्दी का सेवन जूस के रूप में न करें। न्यूट्रिशनिस्ट ने इसके बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के माध्यम से बताया है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हल्दी को सर्दियों के मौसम में एक शक्तिशाली और सुपर फूड की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन हल्दी में पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन फैट सॉल्युबल होता है इसलिए शरीर में भी इसका प्रयोग फैट के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। लवनीत के मुताबिक आप निम्न तरीकों के माध्यम से हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

कच्ची हल्दी - Kachi Haldi Or Raw Turmeric

बहुत से लोग हल्दी का प्रयोग दूध आदि में मिला कर नहीं कर पाते हैं इसलिए आप कच्ची हल्दी को भी खा सकते हैं। कच्ची हल्दी को आप नारियल के तेल या फिर काली मिर्च के साथ खा सकते हैं ताकि इसका अब्सोर्पशन अच्छे से हो सके और शरीर में यह पच भी सके।

Also Read

More News

हल्दी वाला दूध - Haldi Wala Doodh

आप हल्दी को रोजाना दूध में मिला कर भी पी सकते है और यह इसका सेवन करने का सबसे बेस्ट तरीका होता है। रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीने से काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इससे आप की इम्यूनिटी बढ़ती है, हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

शहद के साथ हल्दी - Haldi With Honey

अगर आप कच्ची हल्दी को ऐसे ही नहीं खा पा रहे हैं तो एक चम्मच शहद में कच्ची हल्दी मिला कर भी खा सकते हैं। इससे हल्दी का स्वाद भी थोड़ा बेहतर हो जायेगा। शहद के होने से हल्दी आपके शरीर द्वारा अब्जॉर्ब भी हो पाएगी। सर्दियों में शहद के भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं और यह भी आपको खांसी जुखाम होने से बचाता है।

लवनीत ने पहली बार ही हल्दी जैसे इंग्रेडिएंट्स की बात नहीं की है बल्कि वह समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, धनिया, मेथी आदि के लाभ बताती रहती है। इनका मानना है कि किसी भी जूस में हल्दी को मिला कर नहीं पीना चाहिए बल्कि इसको ठोस फॉर्म में खाना ही बेहतर रहता है। अगर इसका जूस बना कर पीते हैं तो शरीर द्वारा इस मौसम में हल्दी अब्जॉर्ब कर पाना थोड़ा कठिन हो जाता है।

निष्कर्ष

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो हल्दी को सर्दियों के मौसम में केवल सब्जी तक ही सीमित न रखें बल्कि इसका प्रयोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी करे। कच्ची हल्दी का सेवन करना सर्दियों में कई तरह से लाभदाई हो सकता है और आप सीजनल बीमारियों जैसे सर्दी बुखार आदि से भी खुद को बचा सकते हैं।

About the Author

... Read More