इस समय लेंगे विटामिन की गोलियां तो मिलेगा ज्यादा फायदा, जानिए सही समय और तरीका

हर विटामिंस का बॉडी में अलग रोल होता है और कोई भी विटामिन किसी दूसरे विटामिन का काम नहीं कर सकता है। लेकिन विटामिंस की गोलियां या सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले आपको उन्हें लेने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं विटामिंस की गोलियां लेने का सही समय और तरीका-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 9, 2020 12:01 PM IST

विटामिंस और मिनरल्स बॉडी को सही तरह से अपना काम करने में मदद करते हैं। वैसे तो अगर हम अच्छी और संतुलित डाइट लें तो उनसे हमें पर्याप्त मात्रा में अलग अलग तरह के विटामिंस मिल जाते हैं। लेकिन जब हम सही डाइट नहीं लेते हैं या हमारे शरीर में विटामिंस की कमी हो जाती है तो डॉक्टर्स इस स्थिति में विटामिंस की गोलियां या सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। क्योंकि शरीर में विटामिंस की कमी होने पर हम कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं और हमारा शरीर सही तरह से काम करने में असमर्थ हो सकता है। हर विटामिंस का बॉडी में अलग रोल होता है और कोई भी विटामिन किसी दूसरे विटामिन का काम नहीं कर सकता है। लेकिन विटामिंस की गोलियां या सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले आपको उन्हें लेने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं विटामिंस की गोलियां लेने का सही समय और तरीका-

कब और किस तरह लेनी चाहिए विटामिंस की गोलियां?

जब भी कोई व्यक्ति विटामिंस या मिनरल्स की दवाओं का सेवन करता है तो उसे दो बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पहली स्थिरता और दूसरी समय। आपको नियमित रूप से और सही समय पर अपनी गोलियों को लेने की जरूरत होती है। कुछ विटामिंस ऐसे होते हैं जिनका सेवन खाना खाने के बाद किया जाता है, जब​कि कुछ विटामिंस ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट लेने से ज्यादा लाभ मिलता है। वहीं कुछ विटामिंस की गो​लियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें अगर एकदम सही समय और अनुपात में लिया जाए तो कई गंभीर रोगों का खतरा कम हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको विटामिंस की गोलियां को लेने का सही समय और तरीका बता रहे हैं।

विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन डी

जो विटामिन वसा के माध्यम से हमारे शरीर में घुल जाता है उनकी हमारे शरीर को कम मात्रा में आवश्यकता होती है। अतिरिक्त विटामिन आमतौर पर शरीर में वसा के साथ जमा होते हैं और वसा में घुलनशील विटामिन के अत्यधिक सेवन से विटामिन टॉक्सिटि होती है। विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन डी कुछ सामान्य वसा में घुलनशील विटामिन हैं। इन पोषक तत्वों को बेहतर अवशोषण के लिए सेचुरेटिड फैट्स और ऑयल के साथ लिया जाना चाहिए।

प्रिनेटल विटामिंस

अधिकांश गर्भवती महिलाओं को शिशु के बेहतर विकास के लिए मल्टीविटामिन की जरूरत होती है। उन्हें आमतौर पर आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। ये विटामिन दोपहर के भोजन से पहले लिये जाने चाहिए।  साथ ही याद रखें यदि आप विटामिन की खुराक ले रहे हैं तो ​बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें लेना न छोड़ें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के बिना कोई सप्लीमेंट न लें।

विटामिन सी और विटामिन बी

पानी में घुलनशील विटामिन न तो शरीर में उत्पन्न होते हैं और न ही स्टोर होते हैं। हमारा सिस्टम इसके लिए आवश्यक विटामिन की मात्रा को अवशोषित कर लेता है और बाकी को शरीर से बाहर निकाल देता है। इसलिए इन विटामिनों का नियमित रूप से सेवन करना महत्वपूर्ण होता है। इस प्रकार के विटामिन पानी में घुल जाते हैं, जिससे शरीर के लिए इसे अवशोषित करना आसान हो जाता है। विटामिन सी और विटामिन बी, पानी में घुलनशील होते हैं और इन्हें खाली पेट लेना बहुत अच्छा माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source