Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए आवश्यक?

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में फायदेमंद है ओमेगा-3 फैटी एसिड्स।

क्यों हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए आवश्यक?

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 18, 2018 2:12 PM IST

हेल्दी फैट्स की बात होती है तो ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी जिक्र होता है। डायटिशन्स और न्यूट्रिशनिस्ट भी भोजन में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्यों इतना अहम है यह आइए यही जानने की कोशिश करते हैं।

क्यों हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए आवश्यक?

  • विभिन्न स्टडीज़ में यह बताया गया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड टाइप 2 डायबिटीज़, अल्जाइमर रोग और उम्र से संबंधित मेमरी लॉस जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद कर सकते हैं।
  • शरीर में हार्मोन्स के निर्माण के साथ शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करती है।
  • इसका नियमित सेवन जोड़ों में दर्द और पीठ दर्द में बहुत ही आराम देता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होने देता।
  • बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में फायदेमंद है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों को सेहतमंद बनाता है। प्रेगनेंट महिलाएं अपनी डायट में अगर इसे शामिल करें तो बच्चे के मानसिक विकास में काफी मदद होती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोत-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड अखरोट, मूंगफली, अलसी, सूरजमुखी के बीज, राई या, सरसों, कनोडिया या सोयाबीन, स्प्राउट्स, टोफू, गोभी, हरी बीन्स, ब्रोकली, शलजम, हरी पत्तेदार सब्जियों और स्ट्रॉबेरी, और गाय का दूध जैसे शाकाहारी खाद्य पदार्थों में काफी मात्रा में पाया जाता है।
  • नॉन-वेज या मांसाहार खाने वालों के लिए मछली (टूना, साल्मन, हिलसा, सार्डिस), शैवाल, झींगा और अंडे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का अच्छा पर्याय हो सकते हैं।