Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए हानिकारक है कद्दू के बीज, जानिए पंपकिन सीड्स के नुकसान

कद्दू के बीज यानी पंपकिन सीड्स को आमतौर पर लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, नियासिन, ट्रिप्टोफैन और प्रोटीन जैसे कई तत्व होते हैं।

हेल्दी होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए हानिकारक है कद्दू के बीज, जानिए पंपकिन सीड्स के नुकसान

Written by Atul Modi |Published : March 7, 2024 1:55 PM IST

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जितनी जरूरी है, उतनी ही महत्वपूर्ण है आपकी डाइट। हेल्दी डाइट के बिना आप अपने फिटनेस गोल को नहीं पा सकते। ऐसे में लोग कई प्रकार सीड्स का नियमित सेवन करते हैं। ये सीड्स कई विटामिन और पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण और ज्यादातर लोगों का फेवरेट सीड है 'पंपकिन'। जी हां, कद्दू के बीज यानी पंपकिन सीड्स को आमतौर पर लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, नियासिन, ट्रिप्टोफैन और प्रोटीन जैसे कई तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिर भी कुछ लोगों के लिए ये सीड्स खाना खतरनाक हो सकता है।

किन लोगों को पंपकिन सीड्स नहीं खाने चाहिए?

कहीं आपको एलर्जी तो नहीं

कुछ लोगों को कद्दू के बीज से एलर्जी होती है। कई बार इनके सेवन से एलर्जिक रिएक्शन होता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, चेहरे और गले में सूजन और एनाफिलेक्सिस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपको कद्दू के बीज से एलर्जी है, तो इनसे पूरी तरह बचना चाहिए।

यूरिक एसिड की समस्या

कद्दू के बीज प्यूरीन का एक अच्छा स्रोत हैं। अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको पंपकिन सीड्स नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ये आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Also Read

More News

बढ़ाते हैं ब्लड प्रेशर

पंपकिन सीड्स में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर को ट्रिगर कर सकते हैं। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो कद्दू के बीज न खाएं।

बढ़ाते हैं प्रोस्टेट की समस्या

अगर आपको प्रोस्टेट की समस्या है तो पंपकिन सीड्स आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप इनका सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल की परेशानी

कद्दू के बीजों बहुत अधिक मात्रा में तेल होता है, वैसे तो ये काफी हेल्दी होता है। लेकिन अगर आपका कोलेस्ट्रॉल पहले से ही बढ़ा हुआ है तो ये इसे और बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सीमित सेवन ही करें।

वेट लॉस के लिए हानिकारक

भले ही लोग पंपकिन सीड्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं, लेकिन असलियत इसके उल्ट है। इन बीजों में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, जिनके कारण आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए इनका सीमित सेवन ही करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं रहें दूर

कद्दू के बीज गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। कद्दू के बीज में ऐसे यौगिक होते हैं जो गर्भपात या जन्म दोष का कारण बन सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें खाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सीलियक रोगी न खाएं

सीलियक रोग से पीड़ित लोगों को पंपकिन सीड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। इन बीजों में अत्यधिक मात्रा में ग्लूटेन होता है, जिसके कारण यह इस रोग को बढ़ा सकते हैं।

About the Author

... Read More