जानें कैसे कॉफी से अलग है ग्रीन कॉफी, क्‍यों मानी जाती है हेल्‍दी

कॉफी की बजाए ग्रीन कॉफी होती है सेहत के लिए ज्‍यादा फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 4, 2018 5:52 PM IST

असल में जो कॉफी हम हर रोज इस्‍तेमाल करते हैं वह कॉफी बीन्‍स को भूनकर तैयार की जाती है। जबकि इसका प्राकृतिक रूप है कॉफी के ग्रीन बीन्‍स। भूनने से कॉफी का टेस्‍ट बढ़ जाता है। पर इसमें मौजूद पोषक तत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। जबकि ग्रीन कॉफी उन सभी पोषक तत्‍वों से लैस होती है।

क्‍या है ग्रीन कॉफी

ग्रीन कॉफी बहुत हेल्दी होती है और इसमें बहुत सारे हेल्दी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को अलग-अलग प्रकार से फायदा पहुँचाते हैं और बॉडी को कई सारे रोगों से बचा कर भी रखते हैं। ग्रीन कॉफी में बहुत अच्छी मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड तथा कैफीन उपलब्ध होते हैं जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य लाभ के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है।

हेल्‍दी ड्रिंक है ये

पिछले कुछ सालों में ग्रीन कॉफी लोगों के बीच बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है। इसकी मुख्य वजह इससे मिलने वाले फायदे है। इसके सेवन से शरीर का वज़न भी नियंत्रित रहता है। इसे एक लोकप्रिय सप्लीमेंट तथा वजन कम करने वाले उत्पादों के रूप में बहुत प्रसिद्धि मिल चुकी है। इसके अलावा ग्रीन कॉफी दिल सम्बन्धी समस्याओं, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं आदि में भी लाभकारी होता है।

बेहतर है दिल और दिमाग के लिए

ग्रीन कॉफी में अच्छी मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड उपलब्ध होता है जो हृदय के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व रक्त नलिकाओं को फैलने में सहायक सिद्ध होते हैं और इसकी मदद से यह नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में सफलता पाते हैं। ब्लड प्रेशर के कम हो जाने से हार्ट की हेल्थ पर इसका बहुत अच्छा असर पड़ता है जिसकी वजह से आपका हार्ट एक लंबे वक़्त तक के लिए हेल्दी बना रहता है। साथ ही इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड मस्तिष्क की सेहत के लिए बहुत असरकारी है, यह कॉग्निटिव फंक्शन को अच्छा बनाने के साथ साथ मेन्टल प्रॉब्लम्स को भी सही करने में मददगार होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source