Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dhanteras 2024 : दीपावली का त्यौहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में मनाया जाता है। दिवाली की रौनक और खरीदारी नवरात्रि से ही शुरू हो जाती है और इसका उत्साह बड़ों से लेकर बच्चों तक, सभी में देखते बनता है। दीपावली के दिन कुछ चीजों को खरीदना और घर में लाना शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक धनिया और नमक भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर दिवाली के दिन घर में धनिया और नमक लाया जाता है तो मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में खुशियां और समृद्धि आती हैं। जबकि कुछ लोग तो इस दिन धनिया और नमक के सेवन करने को भी काफी शुभ मानते हैं। आज हम आपको इसके पीछे की मान्यता और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धनिया बहुत ही प्रिय है। इसलिए धनतेरस के खास अवसर पर उन्हें धनिया विशेष रूप सेअर्पित की किया है। वहीं, नमक को शुद्धता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी के चरणों में नमक चढ़ाने से घर में धन की वृद्धि होती है। वहीं, कुछ लोग इस दिन धनिया और नमक का सेवन करना भी शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं धनिया और नमक का सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं?
धनिया के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इतना ही नहीं यह पोटैशियम, डाइट्री फाइबर, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, यह थायराइड की परेशानियों को दूर कर सकता है।
शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए धनिया के बीजों का सेवन करना हेल्दी साबित हो सकता है। दरअसल, यह धनिया के बीज, अर्क और तेल सभी चीजें शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकती हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करती हैं। अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
धनिया में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को रोक सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा धनिया के बीज कई गुणों जैसे- टैरपीन, क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकती है।
धनिया के बीजों का सेवन करने से आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकते हैं।
धनिया के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मस्तिष्क की सूजन को कम कर सकते हैं। यह मुख्य रूप से पार्किंसंस, अल्जाइमर और मल्टीपल स्केलेरोसिस सहित कई अन्य मस्तिष्क संबंधी बीमारियों में होने वाली सूजन को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके बीजों के अर्क में मौजूद गुण आपके तंत्रिका-कोशिका क्षति को डैमेज होने से रोक सकता है।
पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप धनिया के बीजों का सेवन रर सकते हैं। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है, जो आपको कब्ज, अपच, पेट में बनने वाली गैस इत्यादि से छुटकारा दिला सकता है।