भाप में पकने वाली ये 5 सब्जियां डायबिटीज मरीजों के लिए है अमृत, फायदे जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'

भाप में सब्जियों को पकाने से इनमें मौजूद एंटीन्यूट्रिएंट्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। स्टीम्ड सब्जियों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 6, 2023 11:01 AM IST

जब हम सब्जियों को प्रेशर कुकर में या लंबे समय तक पकाते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि सब्जियों को इस तरह पकाने से उनमें मौजूद पोषण कम हो जाता है। इसके अलावा, ज्यादा तेल में पका हुआ खाने की सलाह भी नहीं दी जाती है। आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को कहते सुना होगा कि सब्जियों को कभी भी ओवर कुक नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे जरूरी पोषण नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में हम देखते हैं कि बहुत से लोग उबली हुई सब्जियां खाना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सब्जियों के पोषक तत्वों को बचाए रखने और उनसे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें भाप में पकाते हैं। भाप में सब्जियों को पकाने से इनमें मौजूद एंटीन्यूट्रिएंट्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। स्टीम्ड सब्जियों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको भाप में पकी हुई सब्जियों का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में  विस्तार से बता रहे हैं...

स्टीम्ड सब्जियां खाने के फायदे- Benefits Of Eating Steamed Vegetables

1. वजन रखे कंट्रोल

सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन इनमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इनका सेवन करने से आपका पेट जल्दी भर जाता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। इस तरह आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।

2. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

जब आप सब्जियों को भाप में पकाकर खाते हैं, तो यह जल्दी नहीं पचती हैं। ये धीरे-धीरे ब्लड ग्लूकोज में परिवर्तित होती हैं। इससे ब्लड स्ट्रीम में ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

3. शरीर को दे इंस्टेंट एनर्जी

शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर जब आप स्टीम्ड सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको जल्द ऊर्जा मिलती है। नाश्ते में भाप में पकी हुई सब्जियां खाते हैं, तो यह आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

4. डाइजेशन रहता है दुरुस्त

डाइट्री फाइबर से भरपूर और पचने में आसान होने की वजह से भाप में पकी हुई सब्जियां पाचन स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। यह आपको कई पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, ब्लोटिंग और गैस आदि से बचाती हैं।

5. दिल को रखे सेहतमंद

सब्जियों में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, जो हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए स्टीम्ड सब्जियों का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

6. गंभीर बीमारियों को रखे दूर

सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। यह आपको हृदय रोग, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों से भी दूर रखती हैं।

7. आंखों की समस्याओं से बचाए

गाजर और पालक जैसी सब्जियों में विटामिन ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इनका सेवन करने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह आंखों की रोशनी में सुधार करने और मैक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को भी कम करता है।

8. इम्यूनिटी बढ़ाए

अगर आप  उन लोगों में से हैं, जो सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल समस्याओं के संपर्क में बहुत जल्दी आ जाते हैं, तो स्टीम्ड सब्जियों का नियमित सेवन करने से आपको शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source