Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपको कब्ज है, डायबिटीज है या भूख नहीं लगती है ! इन सब बीमारियों का एक ही समाधान है जामुन का रस। जामुन का रस पीने से पाचन तंत्र तो दुरुस्त होता ही है। इससे रक्त संबंधी विकार भी दूर होते हैं। अगर आप कब्ज या डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी जामुन का रस आपके लिए फायदेमंद होगा।
मधुमेह यानि डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन का रस काफी लाभदायक है। जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी मधुमेह में लाभ होता है।
जामुन के एक किलोग्राम ताजे फलों का रस निकालकर ढाई किलोग्राम चीनी मिलाकर शरबत जैसी चाशनी बना लें। इसे एक ढक्कनदार साफ बोतल में भरकर रख लें। जब कभी उल्टी-दस्त या हैजा जैसी बीमारी की शिकायत हो, तब दो चम्मच शरबत और एक चम्मच अमृतधारा मिलाकर पिलाने से तुरंत राहत मिल जाती है।
अगर आपको भूख कम लगती है या आजकल भूख लग ही नहीं रही, तो एक बार जरूर इस स्वादिष्ट उपाय को आजमा लीजिए। कुछ दिनों तक जामुन के रस का सेवन कीजिए और जादुई लाभ खुद देखिए।
कब्ज के अलावा पेट के अन्य रोगों में भी जामुन का रस बेहद फायदेमंद है। खास तौर से जामुन का सिरका इन रोगों के लिए अमृत के समान असर करता है।
जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यौन तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें – पोषण का इंद्रधनुष : देगा बच्चों को पूरी सेहत
यह त्वचा का रंग बनाने वाली रंजक द्रव्य मेलानिन कोशिका को सक्रिय करता है, अतः यह रक्तहीनता तथा ल्यूकोडर्मा की उत्तम औषधि है। इसके अलावा जामुन यकृत को शक्ति प्रदान करता है और मूत्राशय में आई असामान्यता को सामान्य बनाने में सहायक होता है।
यह भी पढ़ें – हर रोज खाएंगे दही, तो नहीं होगा तनाव : शोध
मुंह में छाले होने पर जामुन का रस लगाएं, जामुन का रस तिल्ली के रोग में हितकारी है। वहीं विषैले जंतुओं के काटने पर जामुन के रस के साथ जामुन की पत्तियों का रस भी पिलाना चाहिए।