क्‍या ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ जाता है? न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानिए ठंडा पानी पीने के फायदे और मिथ

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है और बताया है कि आपको पानी क्यों पीना चाहिए व पानी ठंडा करके पीना चाहिए या गर्म।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 30, 2021 7:50 PM IST

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा कहती हैं कि पानी में कैलोरीज़ नहीं होती है, इसलिए इससे आपका वजन नहीं बढ़ सकता है। जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल एंडोकरिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म के मुताबिक ठंडा पानी असल में आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है। पानी में ज़ीरो कैलोरीज़ होती हैं इसलिए पानी के द्वारा वजन बढ़ना असम्भव है वह चाहे गर्म पानी हो या ठंडा। ठंडे पानी से वजन बढ़ने वाली बातें झूठी हैं।

शोध के अनुसार

बहुत सी स्टडीज ने यह साबित किया है कि आपको बिना कैलोरीज़ की चिंता किए पानी पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से असल में आपका वजन बढ़ता नहीं है बल्कि कम होता है। किसी भी प्रकार का पानी आपका वजन नहीं बढ़ा सकता है। आपके शरीर को पानी अपने शरीर के हिसाब से गर्म करने के लिए कैलोरीज़ को एक्सपैंड करना पड़ता है। इसका अर्थ है पानी आपके शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है।

ऐसे में किसी भी प्रकार का पानी चाहे वह गर्म हो या ठंडा आपके शरीर को मोटा नहीं कर सकता है। अतः आप पानी को किसी भी रूप में बिना मोटे होने की चिंता किए पी सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by PM (@poojamakhija)

ठंडा पानी पीने के फायदे -Drinking Cold Water  Benefits

1. ब्लड-प्रेशर की समस्या सुलझती है

इसके साथ ही आपको अपने शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए भी पानी की पर्याप्त मात्रा पीनी चाहिए। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, आपको ज्यादा नींद या ज्यादा चक्कर नहीं आते हैं। अधिक पानी पीने से आपकी स्किन निखरने लगती है व आपके ब्लड प्रेशर की समस्या का भी हल होने लगता है।

2. दाग धब्बे कम होते हैं

यदि एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप स्वयं को सुंदर बनाना चाहते हैं व अपनी स्किन एकदम दाग धब्बों से रहित व निखरी हुई पाना चाहते हैं तो आपको जितना हो सके उतना अधिक पानी पीना चाहिए। जैसे ही आप ज्यादा पानी पीते हैं तो आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने लगते हैं। जिससे आपकी स्किन निखरने लगती है व बहुत हेल्दी भी रहती है।

3. साफ सुथरी स्किन मिलती है

इससे आपकी एक्ने की समस्या भी सुलझने लगती है और आपको एक मॉइश्चराइज ग्लोइंग लुक मिलता है। यदि आप भी अपनी स्किन में बहुत सी समस्याएं देख रहे हैं या आपको अपनी स्किन क्लियर नहीं दिख रही है और आप चाहते हैं कि किसी तरह आपको इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाए तो आपको भी आज से ही पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

4. सर्दियों में पानी पीना जरूरी है

सर्दियों में अक्सर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है क्योंकि इस मौसम के दौरान हम बिल्कुल भी पानी नहीं पीते हैं। आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए व अच्छी स्किन पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। यदि आप पानी पीना शुरू कर देते है तो इससे आपकी आधी समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी। आपको दिन में कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।