क्या आपने कभी खाई है अम्बाडी भाजी? जानिए इसके बेमिसाल फायदे

रुजुता ने अम्बाडी के बारे में बताया है कि इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे हम मानसून में भी खा सकते हैं। मानसून में अधिकतर भाजी खाने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इस दौरान भाजी में कीड़े और कीट पनपने की संभावना अधिक होती है, लेकिन आप इस सीजन में अम्बाडी का सेवन आराम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे (Health Benefits Of Ambad)-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 9, 2020 9:41 AM IST

Health Benefits Of Ambad : अम्बाडी के बारे में क्या आपने कभी सुना है? बहुत ही कम लोगों ने अम्बाडी के बारे में सुना होगा, यह एक महाराष्ट्रीयन भाजी है। यह भारत के लभगभ सभी क्षेत्रों में होती है, लेकिन सभी जगह इसे अलग नामों से जानते हैं। हाल ही में मशहूर डायटिशियन रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस हरी पत्तेदार सब्जी की फोटो शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रुजुता ने इसके फायदों के बारे (Health Benefits Of Ambad) में बताया है।

रुजुता ने इस भाजी के बारे में बताया है कि इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे हम मानसून में भी खा सकते हैं। मानसून में अधिकतर भाजी खाने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इस दौरान भाजी में कीड़े और कीट पनपने की संभावना अधिक होती है, लेकिन आप इस सीजन में अम्बाडी का सेवन आराम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे (Health Benefits Of Ambad)-

View this post on Instagram

Ambadi – the stomach soother. If you have lived in India or have Indian roots you may have heard your grandmother caution against eating green, leafy vegetables during the monsoon. Ayurveda, also teaches us that eating should be tweaked according to the season. And that one should not eat what will disturb one’s personal constitution or even the universe at large. It is based on the belief that what is harmful to the pinda (person) also harms the brahmanda (the entire creation). During the rains, green, leafy veggies are a breeding ground for micro-organisms, making not just them but even the meat of the livestock that feeds on them unsafe for human consumption. The exception to this rule are a few local greens, the queen of which is Ambadi. The green-leaved, red-stemmed ambadi belongs to the hibiscus family of plants, taller than the other greens and more acidic (which is why it is not affected by the micro-organisms during monsoons). It’s a wild and uncultivated vegetable, eaten all over the country and known by many different names. Ambadi is its Marathi name; in Telugu it is called gongura and famously turned into a delicious pickle; in English it is known as the roselle plant. Whatever its name, it is one of our most extraordinary plants. Ambadi is the tribal woman’s source of folic acid and iron. Easy to cook and digest, it is also without the side effects of constipation that come with an iron pill. Most important, it is high in slowly digestible starch, making it an excellent vegetable to sustain and nurture the gut ecosystem. The rains come with their share of stomach infections and this invariably leads to loss of good bacteria from the system. Now how wonderful is the traditional food system which encourages diversity even in the greens you eat? P. S. Always eaten with roti/bhakri made of makai, jowar, ragi, etc, and these food combos make for low glycemic index meals. Check out the recipe of Ambadi sabzi on my mother's instagram page here - @rekhadiwekar Extract from my book #IndianSuperfoods

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) on

इम्‍यून सिस्‍टम को करे मजबूत 

अम्बाडी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी की प्रचूरता होती है, जो शरीर के इम्यून पावर को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा यह शरीर के व्हाइट ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने में सहायक है।

शरीर में आयरन की कमी को करे पूरा

अम्बाडी में आयरन और फोलिड एसिड प्रचूर रूप से होता है। इसके बारे में रुजुता दिवेकर ने कहा कि इसका सेवन आदिवासी महिलाएं अधिक करती है, जिसकी वजह से उनमें आयरन और फोलिक एसिड की कमी नहीं होती है। यह भाजी आयरन की गोलियों से कहीं अधिक बेहतर है, तो महिलाओं में खून की कमी नहीं होने देती हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो इसका सेवन अवश्य करें।

पेट के लिए है स्वस्थ

पेट की तमाम समस्याओं को चुटकियों में अम्बाडी खत्म कर सकती है।  इस भाजी में धीरे-धीरे पचने वाले स्‍टार्च होते हैं, जो आपके पेट के इकोसिस्‍टम को बनाए रखता है। इसके सेवन से आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया पनपते हैं, जो आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद है। इस भाजी का सेवन आप मकई की रोटी और रागी की रोटी के साथ कर सकते हैं।

हड्डियों को रखे मजबूत

अम्बाडी की पत्तेदार सब्जियां हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकती हैं। यह एक सुरक्षित और शानदार तरीका है। यह कैल्‍शियम, फास्फोरस और मैग्‍नीशियम से भरपूर होता है। नियमित रूप से अम्बाडी का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं नहीं होती है।

झड़ते बालों को दोबारा उगाए अमरबेल, बवासीर जैसी इन 4 बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

डाइट प्लान फॉलो किए बिना इस तरीके से तेजी से घटा सकते हैं वजन, बस रोजाना पिएं 1 कप ये चाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source