
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 19, 2023 8:16 PM IST
बादाम हेल्दी फैट का स्रोत होते हैं और इनका सेवन करने से आपको काफी सारे पौष्टिक तत्व तो प्राप्त होते ही हैं। साथ में आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। बादाम में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनमें बहुत सारे मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं जो आपकी स्किन को हाइड्रेटिंग रखते हैं। इसलिए अगर आप अपनी स्किन पर निखार लाना चाहते हैं तो भी रोजाना बादामों को अपनी डाइट का एक हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं बादाम का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
बादाम में विटामिन ई होता है। इसका सेवन करने से आपको एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में आपकी मदद करते हैं। रोजाना विटामिन ई के बादाम जैसे स्रोतों का सेवन करने से आपको फाइन लाइंस, झुर्रियां, उम्र के साथ होने वाले दाग धब्बे और डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको एंटी एजिंग लाभ भी प्राप्त होते हैं।
बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड और पोली अनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो हेल्दी फैट कहलाते हैं। यह फैट स्किन का लिपिड बैरियर बचा कर रखते हैं। इससे आपकी स्किन से मॉइश्चर लॉस नहीं होता है। जब मौसम बदलने के दौरान स्किन पर काफी सारी समस्याएं जैसे रूखापन और स्किन फटना या ड्राई होना आदि होने लगते हैं तो इस समय बादाम का सेवन करना स्किन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
बादाम में डाइट्री फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है और यह आपके पाचन तंत्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अगर आपका पाचन बेहतर होगा तो आपकी स्किन पहले से बेहतर होने लगेगी। आपकी स्किन में दाग धब्बे खत्म होने लगेंगे और आपको एक साफ और मुलायम त्वचा प्राप्त होगी। रोजाना अपनी डाइट में बादाम को शामिल करने से आपका शरीर डिटॉक्स भी होता है।
बादाम में कुछ मिनरल जैसे जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं जो आपके चेहरे को और ज्यादा निखारने में मदद करते हैं। बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आपकी इंफ्लेमेशन कम होने में मदद मिलती है। इससे स्किन की इरिटेशन और स्किन का लाल होना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे डर्मेटाइटिस और एक्जिमा जैसी स्किन स्थिति से भी लाभ मिल सकता है।
बादाम को स्किन की सेहत के लिए काफी वर्षों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। यह आपकी स्किन के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर ही नहीं बल्कि स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। इससे स्किन पर जमी हुई डेड स्किन सेल्स, गंदगी और इकठ्ठा हो गया तेल सारा निकल जाता है। अपनी स्किन को और ज्यादा ग्लोइंग बनाने के लिए और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए बादाम का पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
अगर आपकी स्किन ड्राई या फिर डल रहती है तो बादाम का सेवन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। बादाम में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में काफी मदद करते हैं। इससे आपकी स्किन ब्राइट भी होती है और सॉफ्ट भी बनी रहती है।
रोजाना कुछ बादाम खाने से आपको काफी लाभ मिल सकते हैं लेकिन बादाम की मात्रा ज्यादा न लें नहीं तो इससे आपका कैलोरी इंटेक भी बढ़ सकता है।