Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी 'कच्चे केले का चिवड़ा'

ऐसे आहार का सेवन करें जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो।

ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी 'कच्चे केले का चिवड़ा'
बहुत सारी चीजें मिली होने के कारण यह एक हेल्दी स्नैक्स होता है। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : October 7, 2018 2:29 PM IST

लोग चाय पीते वक्त कुछ न कुछ जरूर खाते हैं, चाहें वो बिस्कुट हो नमकीन हो या अन्य कुछ। हमारी सेहत के लिहाज से ये चीजें उतनी सही नहीं होती हैं। ऐसे में क्यों न हम किसी ऐसे आहार का सेवन करें जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो। जानते हैं ऐसे ही एक स्पेशल आहार के बारे में जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी है। इसका नाम है कच्चे केले का चिवड़ा। टी टाइम स्नैक्स के लिए इससे बढ़िया और कुछ नहीं हो सकता है। इसे बनाकर आप एक हफ्ते तक रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-अच्छी बॉडी बनाने वाले इन 5 शाकाहारी आहारों के बारे में जानते हैं?

सामग्री

Also Read

More News

3 कच्चा केला (कद्दूकस किया हुआ ), 1 कप भुनी मूंगफली, 10 से 15 करी पत्ता, 2 मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 8 से 10 काजू, 8 से 10 बादाम, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,  1 छोटा चम्मच चीनी बूरा, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकतानुसार।

यह भी पढ़ें-क्या आप महुआ के इन असरदार फायदों के बारे में जानते हैं?

बनाने की विधि

- कच्चा केला चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

- तेल के गर्म होते ही केले को फ्राई कर लें।

- जब केला सुनहरा हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।

- फिर इसी पैन में मूंगफली, काजू , करी पत्ता, मिर्च, किशमिश और बादाम डालकर सुनहरा होने तक तलकर आंच बंद कर दें।

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

- अब एक बड़े बर्तन में फ्राई की हुई सारी सामग्री और कच्चा केला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

- नमक, लाल मिर्च पाउडर , चाट मसाला और चीनी बूरा डालकर मिलाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- तैयार है कच्चा केला चिवड़ा। ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और खाने का मजा लें।

About the Author

... Read More