मानसून का तोहफा है कॉर्न सूप, ऐसे बनाएं ये हेल्‍दी रेसिपी

इम्‍यूनिटी बढ़ाकर मानसून के रोगों से लड़ने में मदद करता है कॉर्न सूप।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 18, 2018 5:01 PM IST

कॉर्न मानसून का तोहफा है। इसे लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कहीं कॉर्न यानी भुट्टे को भूनकर खाया जाता है,  तो कहीं इसे उबालकर और चाट बनाकर भी लोग खाते हैं। इन सभी की ही तरह कॉर्न सूप भी बहुत हेल्‍दी होता है।

कार्न सूप के फायदे

बारिश के मौसम मे इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कॉर्न कब्ज, पेट दर्द से दूर रखने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति करता है। इसमें मौजूद एंटी-कार्सिनोजेनिक तत्व कोलोरक्टल कैंसर और अल्जाइमर से बचाते हैं। मकई को कई तरह से बनाया जा सकता है। इसे हम सूप के रूप लेते हैं इसमें अदरक, मिर्च, लहसुन के साथ कई सब्जियों का प्रयोग किया जाता है जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसून में ये तीन चीजें हमेशा रखें घर में, होंगे कई फायदे

कॉर्न सूप की रेसिपी

  • सामग्री

मकई के दाने 1 कप,  पानी 2 कप, बारीक कटा लहसुन और अदरक 1-1 बड़े चमच्च, 2 हरी मिर्च कटी हुई, गाजर कटी हुई 2 बड़े चमच्च, पत्तागोभी बारीक 2-3 चमच्च,  नमक स्वादानुसार, सोया सॉस 1 बड़े चम्‍मच , चिली सॉस 2 बड़े चम्‍मच, विनेगर 2 बड़े चम्‍मच, कॉर्न स्टार्च 3 ,  शुगर 1 बड़े चम्‍मच, सीजनिंग पाउडर 1 बड़े चम्‍मच और बारीक कटी प्याज 1 बड़े चम्‍मच।

यह भी पढ़ें -इन भारतीय व्‍यंजनों की दुनिया है दीवानी

  • रेसिपी  

एक कप मकई के दानों को उबाल लें और ग्राइंड करें। एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और गर्म होने दें। पानी गर्म होने पर इसमें अदरक,  लहसुन,  हरी मिर्च,  गाजर,  बींस,  पत्तागोभी,  नमक और सीजनिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। स्वाद के अनुसार नमक और सीजनिंग पाउडर डालें। अब इसमें आधा कप पिसा और आधा कप साबुत उबला हुआ कॉर्न डालें। तेज आंच पर 2-3 मिनट तक उबलने दें। इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और सिरका डालकर मिलाएं और फि‍र शक्कर डालें। जब ये घुल जाए तो एक कटोरी में थोड़ा पानी लें और 3 छोटे चम्मच कॉर्न स्टॉर्च मिलाकर घोल बनाकर डालें। अब इसे किसी अन्य बर्तन में निकालें और हरा धनिया डालें और हल्‍का गुनगुना सर्व करें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source