Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

How to Make Potato Milk in hindi : भूल जाएंगे नार्मल दूध को जब पिएंगे आलू का दूध! जानें शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये दूध

अगर आप अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं या फिर आपको दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं है तो आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए आलू के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

How to Make Potato Milk in hindi : भूल जाएंगे नार्मल दूध को जब पिएंगे आलू का दूध! जानें शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये दूध
भूल जाएंगे नार्मल दूध को जब पिएंगे आलू का दूध! जानें शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये दूध

Written by Jitendra Gupta |Published : December 1, 2021 5:06 PM IST

सेहत बनाना कोई आसान काम नहीं लेकिन सेहत बनाने के लिए जरूरी है सही डाइट और फूड्स का सही विकल्प चुनना। हेल्दी रहने के लिए मौजूदा वक्त में आपके पास कुछ ज्यादा विकल्प नहीं है लेकिन आज के समय में बहुत से लोगों ने इस ट्रेंड में डेयरी उत्पादों को अपनी डाइट से हटाकर वेगन को शामिल करना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में बहुत से डेयरी उत्पादों के विकल्प बाजार में आ चुके हैं, जो न सिर्फ हेल्दी हैं ब्लकि आपके शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कौन सा है ये हेल्दी विकल्प।

मौजूदा वक्त में बहुत से लोगों ने अपनी सुबह की चाय में सामान्य दूध को बदलकर बादाम दूध या फिर सोया दूध को जगह दे दी है। लेकिन अब आपके पास एक और हेल्दी विकल्प उपलब्ध है और वह है आलू का दूध। अगर आप अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं या फिर आपको दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं है तो आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए आलू के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे आपकी सेहत को होने वाले फायदेः

आलू दूध पीने के फायदे

1-यह भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में आपकी मदद कर सकता है।

2-अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान हैं, पेट फूला हुआ है या फिर पेट में गैस बन रही है तो आलू का दूध आपके लिए फायदेमंद है।

3-इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन बी12, आयरन और फोलेट की भी बहुत अच्छा मात्रा होती है।

4-नियमित रूप से आलू का सेवन करने से आपके शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है।

आलू का दूध बनाने की विधि

वैसे तो आजकल बाजार में आलू का दूध उपलब्ध होता है लेकिन बहुत ढूंढने के बाद भी आपको अपने आस-पास कहीं भी दूध नहीं मिल रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक DIY रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपको थोड़ी सी देर में बिल्कुल साधारण तरीके से आलू का दूध बनाने में मदद करेगा।

1-सबसे पहले आलू को छील लें।

2-आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

3-कटे हुए आलू को किसी पतीले में डालकर उबाल लें। (कच्चे आलू को यूज न करें)

4-अब उस आलू को एक मिक्सी में डालें और उसमें पानी, ग्राउंड आल्मंड सॉल्ट, स्वीटनर डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

5-अब दूध को छान लें और आपका आलू का दूध बिल्कुल तैयार है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप अपनी डाइट से रिफाइन्ड शुगर को हटाने का मन बना रहे हैं या फिर अपने दूध के लिए हेल्दी शुगर वेरिएंट की तलाश कर रहे हैं तो आपको बस शकरकंद का उपयोग करने की जरूरत है। ये दूध सामान्य दूध की तुलना में थोड़ा मीठा होता है।

About the Author

... Read More