
Also Read
कई लोग यह सवाल पूछते रहते हैं कि आखिर उन्हें एक दिन में कितनी प्रोटीन की मात्रा का सेवन करना चाहिए। हालांकि इसका कोई सीधा जवाब नहीं है क्योंकि यह काफी हद तक आपकी उम्र, वजन, लम्बाई और आपके काम करने की क्षमता पर निर्भर करता है। फिर भी कुछ कैलकुलेशन करके हम आपकी यह समस्या हल कर सकते हैं। केलोग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कंसलटेंट न्यूट्रीशिनिस्ट समृद्धि गोएल यहां बता रही हैं कि आपको एक दिन में कितना प्रोटीन खाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आप प्रोटीन को हर टाइम के खाने में कैसे डिस्ट्रीब्यूट करें।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में प्रोटीन की मात्रा: उन्होंने बताया कि सबसे ज़रूरी है कि दिन भर के लिए ज़रूरी प्रोटीन की मात्रा को आप अलग अलग हिस्सों में बांट लें और फिर इसे नाश्ते में लंच में और डिनर में शामिल करें। जैसे कि अगर किसी को दिन भर के लिए 55 ग्राम प्रोटीन ज़रूरी है तो उसे 20-25% सिर्फ नाश्ते में ही हासिल कर लेना चाहिए। बाकी बची हुई प्रोटीन की मात्रा को फिर लंच और डिनर में शामिल करें।
प्रोटीन के सेवन को कैसे बांटें: पूरे दिन के लिए प्रोटीन की मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप दिन भर कितना एक्टिव रहते हैं। आईसीएमआर 2010 के अनुसार कम चलने फिरने वाली औरतों के लिए 55 ग्राम और पुरुषों के लिए 60 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ज़रूरी होती है। आइये जानते हैं आप इसे कैसे हासिल करें।
शाकाहारी लोगों के लिए : एक गिलास दूध, दोनों टाइम दाल और एक टाइम दही का सेवन करें।
मांसाहारी लोगों के लिए : एक अंडा, एक टाइम दाल, मीट या मछली और एक टाइम दही का सेवन करें।
प्रोटीन के सेवन के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में इन चीजों को खाएं: शाकाहारी लोग दाल, साबुत अनाज और नट्स जैसी चीजों से प्रोटीन हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा डेरी प्रोडक्ट्स जैसे कि पनीर, चीज और योगर्ट या दही भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो आप अपनी डायट में अंडे, मछली, सी-फ़ूड और मीट को शामिल करें। प्रोटीन की सही मात्रा हासिल करने के लिए आप इस रेसिपी को भी बना सकते हैं।
स्पाइसी स्पेशल उपमा:
सामग्री:
बनाने की विधि:
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock