Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या टी बैग वाली चाय पीना शरीर के लिए हानिकारक है?

अगर आप भी Tea Bag वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें!

क्या टी बैग वाली चाय पीना शरीर के लिए हानिकारक है?

Written by Editorial Team |Published : May 12, 2017 2:29 PM IST

आज के जमाने में चाय सबके लिए इतनी ज़रूरी है कि बिना चाय के लोग दिन की शुरुवात ही नहीं करते हैं। सबकी अपनी अपनी पसंद है कुछ लोगों को पत्तियों वाली चाय अच्छी लगती है वहीँ कुछ को टी बैग वाली चाय पसंद है। कई महंगे होटलों और रेस्टोरेंट में भी आज कल टी बैग वाले चाय का ही प्रचलन है जिसे खुद से ही बनाना पड़ता है। कुछ मामलों में ऐसा पाया गया कि जब लोगों ने टी बैग को गर्म पानी में डाला तो पानी में झाग बनने लगा। इससे लोगों को यह संदेह हुआ कि कहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक तो नहीं है। इस बारे में हमने न्यूट्रीशनिस्ट अदिति रामपाल से बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि क्या टी बैग के इस्तेमाल से भी किसी तरह का नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ये सच है कि आज के समय में दुनिया के कई देशों में टी बैग का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसमें एपीक्लोरोहाईड्रिंन (Epichlorohydrin) नामक यौगिक की कोटिंग होती है जो कि एक कैंसर फैलाने वाला यौगिक है। गर्म पानी में डालने पर यह यौगिक काफी एक्टिव हो जाता है। इस समय कई जगह पेपर टी बैग की जगह प्लास्टिक टी बैग का भी इस्तेमाल हो रहा है जो कि फ़ूड ग्रेड नायलॉन से बने होते हैं और ये रूम टेम्परेचर में भी आसानी से घुल जाते हैं। इसके अलवा कई टी बैग में पेस्टिसाइड का भी इस्तेमाल किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही हैं। इसलिए अगर आपके पास टी बैग और चायपत्ती दोनों का ऑप्शन हो तो उस समय आप पत्तियों वाली चाय ही चुनें।

इन सबसे बेहतर है कि आप बाज़ार से आर्गेनिक चाय पत्ती लेकर आयें और इसे पियें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों की भरमार होती है और इसका नियमित सेवन आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साथ ही जब आप आर्गेनिक टी का सेवन करते हैं तो इसमें पेस्टिसाइड भी नहीं होता है जिस वजह से इसके सेवन से किसी भी तरह का नुकसान नहीं है। आइये जानते हैं चायपत्ती की मदद से चाय कैसे बनाएं।

Also Read

More News

  • उबलते हुए पानी में 2 चम्मच आर्गेनिक चाय की पत्तियां डालें।
  • इसे 15-20 तक उबलने दें और फिर छान लें।
  • अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार चाहे तो नींबू निचोड़ लें या फिर थोड़ा सा शुगर मिला लें। आपकी गरमागरम चाय तैयार है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

संदर्भ: [1] and [2]: Schwalfenberg, G., Genuis, S. J., & Rodushkin, I. (2013). The Benefits and Risks of Consuming Brewed Tea: Beware of Toxic Element Contamination. Journal of Toxicology, 2013, 370460. http://doi.org/10.1155/2013/370460

About the Author

... Read More