जानें, स्किम मिल्क सेहत के लिए कैसे है लाभदायक

स्किम मिल्क में काफी कम मात्रा में फैट होता है इसलिए इसे नॉन-फैट मिल्क भी कहा जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 10, 2018 2:46 PM IST

एक हेल्दी डायट में कम से कम 3 कप डेयरी प्रोडक्ट को रोजाना शामिल करना चाहिए। फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं। स्किम मिल्क में काफी कम मात्रा में फैट होता है इसलिए इसे नॉन-फैट मिल्क भी कहा जाता है। स्किम मिल्क में 0.2 ग्राम फैट होता है जो कि साधारण दूध की तुलना में काफी कम होता है। जानें, स्किम मिल्क सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है। ठंडा नहीं गर्म दूध पीजिए, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

स्किम मिल्क पीने के फायदे

प्रोटीन

स्किम मिल्क प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। एक कप स्किम मिल्क में 8.3 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड भी होते हैं। नाश्ते में स्किम मिल्क का सेवन मसल्स बनाने के लिए लाभकारी होता है। दिल के लिए हेल्दी है केसर वाला दूध, पीकर जरूर देखें

कैल्शियम

सिर्फ हड्डियों को ही नहीं बल्कि शरीर में मौजूद बहुत सारे टिशू को काम करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। रोजाना स्किम मिल्क का सेवन करने से 299 मिग्रा कैल्शियम का स्तर शरीर में बढ़ जाता है जो कि हड्डियों के साथ-साथ शरीर के कई अंगों की कार्यप्रणाली के लिए लाभकारी होता है। अदरक वाले दूध का सेवन करके देखिए, होंगे ये कई लाभ

विटामिन ए का बेहतर स्रोत

स्किम मिल्क में प्राकृतिक रूप से फैट में घुलनशील विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। स्किम मिल्क का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

विटामिन डी का अच्छा स्रोत

स्किम मिल्क में विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में होता है जो कि दांतों और हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। रोजाना स्किम मिल्क पीने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे

वजन करे कम

स्किम मिल्क पीकर आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इसमें फैट और कैलोरी काफी कम होती है इसलिए इसका सेवन करने से वजन कम हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.