
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 19, 2023 8:19 PM IST
बच्चों को रात में बुरे और डरावने सपने आना आम बात है। यह डर बड़े होने के साथ-साथ धीरे धीरे कम होने लगता है, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी रात में बुरे सपने आते हैं। हालांकि कभी-कभी रात में हम जिन चीजों की कल्पना करते हैं या फिर जो चीजें देखते हैं सपने में भी वही दिखाई देता है। अगर कभी ऐसा होता है तो यह काफी कॉमन है लेकिन इसके पीछे के कारण आपको पता होने चाहिए। बुरे सपने आपके दिमाग में हुई स्ट्रेस और एंजाइटी का परिणाम हो सकते हैं। इसके अलावा अगर खाने में ज्यादा तीखा या मसालेदार है तो भी आपको बुरे सपने आ सकते हैं। आइए जानते हैं बुरे सपने आने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को अवॉयड करना चाहिए।
कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सेवन करने से सोने से पहले आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकती है। इससे बुरे सपनों का रिस्क भी कम होता है। इसलिए होल ग्रेन ब्रेड, ब्राउन चावल और शक्कर कंद का सेवन बुरे सपनों से बचने के लिए किया जा सकता है।
कैल्शियम से युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर पर एक शांत प्रभाव होता है। इससे बुरे सपने आने का रिस्क कम हो सकता है। इसलिए रात में दूध, दही, चीज और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।
यह अमीनो एसिड होते हैं जो नींद और रिलैक्सेशन को प्रमोट करते हैं। ऐसे फूड में टर्की, मछली, अंडे और चिकन जैसी चीजें शामिल होती हैं। नट्स और सीड्स का भी सेवन किया जा सकता है।
विटामिन बी 6 से शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन होता है। यह अच्छी नींद लाने में मदद करता है। ऐसे फूड जिनमें विटामिन बी 6 की मात्रा ज्यादा होती है में केले, नट, पोल्ट्री, मछली और होल ग्रेन आदि शामिल होते हैं।
सोने से पहले हर्बल टी का सेवन करना भी आपको रिलैक्स कर सकता है जिस वजह से आपको रात में अच्छी नींद आ सकती है।
शराब का सेवन करना आपके स्लीप पैटर्न को डिस्टर्ब कर सकता है। इससे आपको सपने आने का रिस्क भी काफी ज्यादा हो सकता है।
अगर रात में सोने से पहले काफी तीखा और मसालेदार खाना खाते हैं तो इसे बंद कर दें क्योंकि यह शरीर का तापमान बढ़ाते हैं और हर्ट रेट भी बढ़ाते हैं जिससे नींद डिस्टर्ब हो सकती है।
कैफ़ीन का सेवन करना भी आपके स्लीप पैटर्न को डिस्टर्ब कर सकता है जिस कारण आपको रात में बुरे-बुरे सपने आने लगते हैं। इसलिए कैफ़ीन से बनी चीजें जैसे कॉफी, ड्रिंक चाय और चॉकलेट आदि का सेवन रात में सोने से पहले न करें।
निष्कर्ष: जो चीजें हम खाते पीते है उनका असर केवल हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत पर ही नहीं बल्कि हमारे सपनों पर भी पड़ सकता है इसलिए आपको केवल हेल्दी चीजों का सेवन ही रात में सोने से पहले करना चाहिए। इससे रात में अच्छी नींद भी आती है।