... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 15, 2019 6:06 PM IST
शारीरिक सक्रियता और उम्र के हिसाब से हर व्यक्ति की प्रोटीन की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं, खासतौर से महिलाओं में वजन को नियंत्रित रखने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। © Shutterstock
प्रोटीन शरीर में पेशियों, अंगों, त्वचा, ऐंजाइम, हारमोन आदि बनाने के लिए बेहद जरूरी होते हैं, ये छोटे अणु हमारे शरीर में कई महत्त्वपूर्ण काम करते हैं। शारीरिक सक्रियता और उम्र के हिसाब से हर व्यक्ति की प्रोटीन की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं, खासतौर से महिलाओं में वजन को नियंत्रित रखने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें - जानिए किन परिस्थितियों में बिल्कुल नहीं खानी चाहिए ब्रोकोली
हमारे शरीर में 20 प्रकार के एमिनो ऐसिड होते हैं, जिन में से 8 जरूरी एमिनो ऐसिड कहलाते हैं, क्योंकि शरीर इन्हें खुद नहीं बना सकता। इसलिए इन्हें आहार के माध्यम से लेना बहुत जरूरी होता है। शेष 12 एमिनो ऐसिड गैरजरूरी कहे जा सकते हैं, क्योंकि हमारा शरीर खुद इन का उत्पादन कर सकता है। प्रोटीन छोटे अणुओं से बने होते हैं, जिन्हें एमिनो ऐसिड कहते हैं। ये एमिनो ऐसिड एक-दूसरे के साथ जुड़ कर प्रोटीन की शृंखला बना लेते हैं।
यह भी पढ़ें – कुकिंग की ये आदतें, देती हैं बीमारियों को दावत
कैलोरी बर्न करता है प्रोटीन
प्रोटीन से युक्त आहार को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए प्रोटीन को पचाने के दौरान शरीर में जमा कैलोरी (वसा और कार्बोहाइड्रेट) बर्न हो जाती है। इस तरह प्रोटीन का सेवन करने से शरीर का वजन सामान्य बना रहता है।
यह भी पढ़ें – भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्जी
प्रोटीन की कितनी मात्रा है जरूरी
हर व्यक्ति को अपने शरीर के अनुसार अलग मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। यह व्यक्ति की ऊंचाई और वजन पर निर्भर करता है। सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे आप कितने ऐक्टिव हैं, आप की उम्र क्या है? आप का मसल मास क्या है? आप की सेहत कैसी है?
यह भी पढ़ें – लगातार काम के बाद भी दिखना है फ्रेश तो अपनाएं ये टिप्स
इस तरह समझें प्रोटीन की औसत आवश्यकता
अगर आप का वजन सामान्य है, आप ज्यादा व्यायाम नहीं करते, भार नहीं उठाते तो आप को औसतन 0.36 से 0.6 ग्राम प्रति पाउंड (0.8 से 1.3 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन) प्रोटीन की जरूरत होती है। औसत पुरुष के लिए 56 से 91 ग्राम रोजाना और औसत महिला के लिए 46 से 75 ग्राम रोजाना।
खतरनाक हो सकती है प्रोटीन की कमी
शरीर के कुछ हिस्से प्रोटीन से ही बने होते हैं। इसलिए प्रोटीन की कमी शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। खासतौर से महिलाओं को अपने आहार में प्रोटीन का बहुत ख्याल रखना चाहिए। हमारी त्वचा, बाल और नाखून प्रोटीन से ही बने होते हैं। इसकी कमी होने का सबसे पहला असर इन्हीं पर नजर आता है। बाल न केवल बहुत पतले हो जाते हैं, बल्कि झड़ने भी लगते हैं। कई बार प्रोटीन की इतनी अधिक कमी हो जाती है नाखूनों पर दरारें नजर आने लगती हैं और त्वचा पर से भी परतें उतरने लगती हैं।