Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिए हमें हर दिन कितनेे फाइबर की होती है जरूरत

फाइबर हमारे पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। अकसर आहार विशेषज्ञ डाइट में फाइबर शामिल करने का सुझाव देते हैं। पर हमें एक दिन में कितने और कैसे फाइबर की जरूरत होती है, यह भी जानना है जरूरी।

जानिए हमें हर दिन कितनेे फाइबर की होती है जरूरत
Intake of fiber-rich foods can improve the frequency of bowel movements and prevent constipation.

Written by Yogita Yadav |Updated : October 5, 2019 6:01 PM IST

फाइबर डाइट का महत्‍वपूर्ण भाग है। यह पाचन तंत्र को तो दुरुस्‍त रखता ही है और भी कई तरह की बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। इसलिए हर बार आहार विशेषज्ञ हाई फाइबर फूड के सेवन की सलाह देते हैं। पर अकसर हम इस बात पर कन्‍फ्यूज हो जाते हैं कि हमें एक दिन में कितना फाइबर (Daily Fiber intake) ग्रहण करना चाहिए। साथ ही यह भी कि इसके लिए हमें किस तरह का आहार अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इस संदर्भ में अभी हाल ही में एक शोध किया गया है। आइए जानते हैं क्‍या है वह शोध।

बहुत खास है यह शोध

डाइट में फाइबर की आवश्‍यकता का परीक्षण करता यह शोध बहुत ही महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। WHO के साथ मिल‍कर किए गए इस शोध में 40 वर्ष की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सूचनाएं शामिल की गई हैं। ताकि दुनिया भर में लोग उन बीमारियों से समय पूर्व न मरें, जिन्‍हें होने से रोका जा सकता था। इस अध्ययन को विश्व स्वास्थ्य संगठन और न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अनुसंधान परिषद, रिडेट सेंटर ऑफ रिसर्च एक्सीलेंस, हेल्थियर लाइव्स नेशनल साइंस चैलेंज, यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो और ओटागो साउथलैंड डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट, न्यूजीलैंड के द्वारा वित्त पोषित किया गया था।

अमेरिका में ज्‍यादा मोटे हैं लोग

डाइट में फाइबर की कमी का सबसे बड़ा खामियाजा पाचन तंत्र को भुगतना पड़ता है। इसके बिगड़ने से मोटापा बढ़ने लगता है। जो कि कई बीमारियों की जड़ है। न्यूजीलैंड के लोग, संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की तुलना में औसतन दो साल अधिक जीवित रहते हैं। वे वयस्क मोटापे के लिए दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका नंबर एक है।

Also Read

More News

फाइबर के फायदे (fiber diet benefits)

शोधकर्ताओं का मानना है कि फाइबर से भरपूर आहार हमें लंबी जिंदगी देने में मदद करता है। यह न सिर्फ हमारा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करता है बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। कई ऐसे फूड हैं जिनमें हाई फाइबर होता है। इनमें सेब के बारे में तो सभी जानते हैं। पर और भी कई आहार हैं जो आपकी फाइबर की दैनिक आवश्‍यकता को पूरा करते हैं।

बीमारियों से बचाता है फाइबर

यह शोध दि लांसेट ट्रस्टे ड सोर्स में प्रकाशित किया गया। इसमें 185 विभिन्न  शोध से प्राप्तय डाटा और 58 क्लिनिकल ट्रायल को शामिल किया गया है। जिसमें 4,635 वयस्क प्रतिभागी शामिल थे। अध्ययन में यह सामने आया कि जो लोग हाई फाइबर डाइट लेते हैं, उनमें एक बात कॉमन है कि वे कम बीमार पड़ते हैं। अगर वे बीमार पड़ते भी हैं, तो वे जल्दी ही इनसे उबर भी आते हैं। इन सभी शोधों से यह नि‍ष्कर्ष निकला कि फाइबर का सेवन एक बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाता है। यह उन बीमारियों का खतरा कम करता है जो लंबे समय से चली आ रही हैं। इनमें हार्ट स्ट्रोक, हृदय संबंधी अन्य बीमारियां, टाइप 2 डायबिटीज और कोलोरेक्टल कैंसर आदि शामिल हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कितनी हो हर दिन फाइबर की मात्रा (Daily Fiber intake)

शोध में हुए विश्लेषण के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि एक दिन में 25 से 29 ग्राम फाइबर का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होगा। यह एक आइडियल क्वांटिटी है। माप के लिए बता दें कि एक सामान्य नाशपाती और एक कप एवोकाडो में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर की मौजूदगी होती है। पर यह आपकी दैनिक आवश्येकता से बहुत कम है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कुछ और फल-सब्जियां, जिनमें फाइबर उच्च मात्रा में हो शामिल करना चाहिए। इनके लिए आप अपने आहार में केला, सेब, स्ट्रॉबेरी, गाजर आदि को शामिल कर सकते हैं। दालें भी फाइबर डाइट में शामिल की जाती हैं। आप अपने दैनिक आहार में विभिन्न दालों के साथ ही राजमा को शामिल करें। ओट्स, पॉपकॉर्न और शकरकंद फाइबर के और भी अच्छे स्रोत हैं।

About the Author

... Read More