Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

How Many Calories in a Banana: 1 केले में कितनी कैलोरी होती है? डॉक्‍टर से जानिए केले की पूरी न्‍यूट्रीशियन वेल्‍यू

आप ये समझ सकते हैं कि एक केले में औसतन 100 कैलोरी (How Many Calories in a Banana) होती है। केले में पाई जाने वाली 100 कैलोरी में से 93% कार्ब से आती हैं, 4% प्रोटीन और 3% फैट।

How Many Calories in a Banana: 1 केले में कितनी कैलोरी होती है? डॉक्‍टर से जानिए केले की पूरी न्‍यूट्रीशियन वेल्‍यू
एक मीडियम साइज के केले में लगभग 105 कैलोरी होती है।

Written by Rashmi Upadhyay |Published : March 9, 2021 3:41 PM IST

केला एक ऐसा फल है जो स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप एक बार केले की न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू (Nutritious Value of Banana in hindi) को डिटेल में पढ़ लेंगे तो आप खुद समझ जाएंगे कि रोज केला खाना कितना जरूरी है। कुछ लोग समझते हैं कि केले का सेवन वजन बढ़ाता (Weight Gain) है। जबकि ये एक मिथ मात्र है। केले के सेवन से वजन बढ़ता नहीं है बल्कि संतुलित रहता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि केला दिल, आंख, फेफड़ों और हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्‍या आप केले की न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू जानते हैं? आज हम न्यूट्रीशियनिस्ट प्रियंका तिवारी आपको इस आर्टिकल में बताएंगी कि केले में कितनी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके साथ ही हम केले की अन्‍य वेल्‍यू के बारे में भी जानेंगे।

1 केले में कितनी कैलोरी होती है? (How Many Calories in a Banana in hindi)

एक मीडियम साइज के केले में लगभग 105 कैलोरी होती है। हालांकि एक केले में कितनी कैलोरी होगी ये उसके साइज पर निर्भर करता है। आइए केले के साइज के हिसाब से जानते हैं कि उसमें कितनी कैलोरी होती है-

  • एक्‍स्‍ट्रा स्‍मॉल साइज का केला (6 इंच से छोटा या 81 ग्राम का केला)- 72 कैलोरी
  • छोटे साइज का केला (6-7 इंच या 101 ग्राम का केला)- 90 कैलोरी
  • मीडियम साइज का केला (7-8 इंच या 118 ग्राम का केला)- 105 कैलोरी
  • बड़ा साइज का केला (8-9 इंच या 1136 ग्राम का केला)- 121 कैलोरी
  • एक्‍स्‍ट्रा लार्ज केला (9 इंच या इससे बड़ा, या 152 ग्राम का केला)- 135 कैलोरी
  • कटा हुआ (1 कप या 150 ग्राम का केला)- 134 कैलोरी
  • मैस्‍ड कैला (1 कप या 225 ग्राम का केला)- 200 कैलोरी

इससे अलग अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि आपका केला किस साइज का है तो आप ये समझ सकते हैं कि एक केले में औसतन 100 कैलोरी होती है। केले में पाई जाने वाली 100 कैलोरी में से 93% कार्ब से आती हैं, 4% प्रोटीन और 3% फैट।

Also Read

More News

[caption id="attachment_768460" align="alignnone" width="655"]banana Banana[/caption]

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

1 केले में कितनी कार्बोहाइड्रेट या कार्ब होती है? (How Many Carbs in a Banana in hindi)

  • एक्‍स्‍ट्रा स्‍मॉल साइज का केला (6 इंच से छोटा या 81 ग्राम का केला)- 19 ग्राम
  • छोटे साइज का केला (6-7 इंच या 101 ग्राम का केला)- 23 ग्राम
  • मीडियम साइज का केला (7-8 इंच या 118 ग्राम का केला)- 27 ग्राम
  • बड़ा साइज का केला (8-9 इंच या 1136 ग्राम का केला)- 31 ग्राम
  • एक्‍स्‍ट्रा लार्ज केला (9 इंच या इससे बड़ा, या 152 ग्राम का केला)- 35 ग्राम
  • कटा हुआ (1 कप या 150 ग्राम का केला)- 34 ग्राम
  • मैस्‍ड कैला (1 कप या 225 ग्राम का केला)- 51 ग्राम

केले की अन्‍य न्‍यूट्रीशियन वेल्‍यू (Nutritious Value of Banana in hindi)

  • फाइबर : 3.1 ग्राम
  • विटामिन B6: रोजाना की जरूरत का 22%
  • विटामिन सी : रोजाना की जरूरत का 17%
  • मैगनीज : रोजाना की जरूरत का 16%
  • पोटेशियम : रोजाना की जरूरत का 12%
  • मैगनीशियम : रोजाना की जरूरत का 8%
  • फोलेट : रोजाना की जरूरत का 6%
  • कॉपर : रोजाना की जरूरत का 5%
  • विटामिन B2: रोजाना की जरूरत का 5%

banana