
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2024 4:12 PM IST
भारतीय खाना बिना तेल (Cooking Oil) के अधूरा लगता है, लेकिन ये बात भी सच है कि ज्यादा ऑयल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। यही कारण है कि आपने अक्सर सुना होगा कि फिट रहना है तो तेल सोच समझकर यूज करें। ऐसे में अधिकांश लोग सही तेल चुनने को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। कोई सरसों के तेल को अच्छा बताता है तो कोई ओलिव ऑयल के गुण बताता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि आपको ऑयल अपने फूड के अनुसार चुनना चाहिए। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने 3 तरह के ऑयल को लेकर पूरी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है तेल के पीछे की गणित और गुण।
लवनीत के अनुसार 3 प्रकार के तेल और घी आपकी रसोई का हिस्सा होने चाहिए। हालांकि इनके गुण और उपयोग अलग-अलग हैं।
ओलिव ऑयल एक बहुत ही हेल्दी तेल है, जो लोग मेडिटेरियन डाइट पर है, यह उनके लिए बेस्ट है। मेडिटेरियन डाइट मुख्य रूप से वेजिटेरियन फूड और हेल्दी फैट पर आधारित होती है। ऐसे में ओलिव ऑयल अच्छा रहता है। ओलिव ऑयल विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह आपको कई पुरानी बीमारियों से बचाता है। आप सलाद या डिप्स आदि ठंडी प्रिपरेशन में इसे यूज कर सकते हैं।
घी को लेकर लोगों में कई प्रकार की धारणाएं हैं। कुुछ लोग इसे अनहेल्दी मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, देसी गाय का घी काफी हेल्दी है। गाय के घी में हाई स्मोकिंग प्वाइंट होता है। इसका मतलब ये है कि इसे बहुत ज्यादा गर्म करने के बाद भी इसके तत्व बने रहते हैं। घी में हाई कॉन्संट्रेट ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो गट बैक्टीरिया को डेवलप करने में मदद करता है। घी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिसके कारण यह सूजन कम करता है। अगर आप कुछ फ्राई कर रहे हैं या फिर हाई टेंपरेचर पर खाना पका रहे हैं तो देसी गाय का घी आपके लिए बेस्ट है।
सरसो के तेल का फायदे हम सदियों से सुनते आ रहे हैं। एक समय था जब घर-घर में यही तेल यूज किया जाता था। सरसों के तेल में हाई लेवल के मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होते हैं। ये दोनों ही बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। इस गुणकारी तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो सेहतमंद होते हैं। इस ऑयल का यूज आप करी बनाने से लेकर तड़के तक में कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.